{"_id":"68ac46f2405d79e12004e58d","slug":"avoid-these-skin-care-treatment-for-glowing-skin-2025-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harmful Skin Treatments: इन स्किन केयर ट्रीटमेंट से जितना हो सके दूर रहना चाहिए, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Harmful Skin Treatments: इन स्किन केयर ट्रीटमेंट से जितना हो सके दूर रहना चाहिए, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में
Mon, 25 Aug 2025 05:45 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 25 Aug 2025 05:45 PM IST
सार
Harmful Skin Treatments: अगर आपको भी ग्लोइंग स्किन पाने की चाह है तो बार-बार कुछ स्किन केयर ट्रीटमेंट कराने से बचना चाहिए। दरअसल, कुछ स्किन केयर ट्रीटमेंट त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं, जिस बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन स्किन केयर ट्रीटमेंट से जितना हो सके दूर रहना चाहिए
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Harmful Skin Treatments: स्किन केयर आजकल हर किसी की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन हर चमकदार पैकेजिंग या क्लिनिक ट्रीटमेंट आपकी त्वचा के लिए सही नहीं होता। कई बार हम जल्द निखार और ग्लो के चक्कर में ऐसे ट्रीटमेंट्स करवा बैठते हैं जो कुछ समय बाद साइड इफेक्ट्स, त्वचा की प्राकृतिक बनावट में बदलाव, या यहां तक कि स्थायी नुकसान तक पहुंचा सकते हैं।
फेयरनेस ट्रीटमेंट
- फोटो : Adobe stock
फेयरनेस ट्रीटमेंट
यदि आपको ऐसा लगता है कि फेयरनेस ट्रीटमेंट से आपकी स्किन का रंग गोरा हो जाएगा, तो ये आपकी गलतफहमी है। कभी भी कोई भी स्किन केयर ट्रीटमेंट आपके रंग को गोरा नहीं कर सकता। यदि कोई पार्लर ऐसा दावा कर रहा है तो उसके बहकावे में आकर अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। इस तरह की ट्रीटमेंट में कई बार काफी हैवी केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं।

बार-बार ब्लीच करवाना
- फोटो : Adobe stock
बार-बार ब्लीच करवाना
त्वचा की टैनिंग हटाने के लिए बहुत से लोग ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं। जबकि बार-बार ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ब्लीच से स्किन की ऊपरी लेयर को नुकसान पहुंच सकता है और यह समय से पहले एजिंग बढ़ा सकता है। कई बार तो बार-बार ब्लीच के इस्तेमाल से त्वचा की परत अपने आप ही पतली होने लगती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

ग्लूटाथियोन इंजेक्शन
- फोटो : Adobe stock
ग्लूटाथियोन इंजेक्शन
इस इंजेक्शन का इस्तेमाल स्किन टोन बदलने से लेकर एजिंग के लक्षणों को छिपाने तक के लिए किया जाता है। भले ही ये ट्रीटमेंट स्किन टोन को बदलने का दावा करते हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स किडनी और लिवर तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए जितना हो सके, ऐसे इंजेक्शन से दूर ही रहें।

अनप्रोफेशनल जगह से लेजर ट्रीटमेंट
- फोटो : Adobe stock
अनप्रोफेशनल जगह से लेजर ट्रीटमेंट
आजकल महिलाएं शरीर से अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। यदि आप भी ऐसा कुछ प्लान कर रही हैं तो उसके लिए क्लीनिक का चयन सोच-समझ के करें, क्योंकि हर क्लिनिक में कराया गया लेजर ट्रीटमेंट सेफ नहीं होता। इससे स्किन जल सकती है या स्थायी दाग पड़ सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।