फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harmful Skin Treatments: इन स्किन केयर ट्रीटमेंट से जितना हो सके दूर रहना चाहिए, वरना पड़ सकते हैं मुसीबत में

Mon, 25 Aug 2025 05:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 25 Aug 2025 05:45 PM IST
सार

Harmful Skin Treatments: अगर आपको भी ग्लोइंग स्किन पाने की चाह है तो बार-बार कुछ स्किन केयर ट्रीटमेंट कराने से बचना चाहिए। दरअसल, कुछ स्किन केयर ट्रीटमेंट त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं, जिस बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
avoid these skin care treatment for glowing skin
इन स्किन केयर ट्रीटमेंट से जितना हो सके दूर रहना चाहिए - फोटो : Adobe stock
Harmful Skin Treatments: स्किन केयर आजकल हर किसी की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन हर चमकदार पैकेजिंग या क्लिनिक ट्रीटमेंट आपकी त्वचा के लिए सही नहीं होता। कई बार हम जल्द निखार और ग्लो के चक्कर में ऐसे ट्रीटमेंट्स करवा बैठते हैं जो कुछ समय बाद साइड इफेक्ट्स, त्वचा की प्राकृतिक बनावट में बदलाव, या यहां तक कि स्थायी नुकसान तक पहुंचा सकते हैं।


अगर आप सच में नेचुरल ग्लो और हेल्दी स्किन चाहती हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि कौन-से स्किन केयर ट्रीटमेंट्स से दूरी बनाना ही बेहतर है। इस लेख में हम ऐसे कुछ आम लेकिन नुकसानदेह ट्रीटमेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे बचना आपकी स्किन के लिए फायदेमंद रहेगा। 
avoid these skin care treatment for glowing skin
फेयरनेस ट्रीटमेंट - फोटो : Adobe stock
 फेयरनेस ट्रीटमेंट

यदि आपको ऐसा लगता है कि फेयरनेस ट्रीटमेंट से आपकी स्किन का रंग गोरा हो जाएगा, तो ये आपकी गलतफहमी है। कभी भी कोई भी स्किन केयर ट्रीटमेंट आपके रंग को गोरा नहीं कर सकता। यदि कोई पार्लर ऐसा दावा कर रहा है तो उसके बहकावे में आकर अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। इस तरह की ट्रीटमेंट में कई बार काफी हैवी केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। 

 
avoid these skin care treatment for glowing skin
बार-बार ब्लीच करवाना - फोटो : Adobe stock
बार-बार ब्लीच करवाना

त्वचा की टैनिंग हटाने के लिए बहुत से लोग ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं। जबकि बार-बार ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ब्लीच से स्किन की ऊपरी लेयर को नुकसान पहुंच सकता है और यह समय से पहले एजिंग बढ़ा सकता है। कई बार तो बार-बार ब्लीच के इस्तेमाल से त्वचा की परत अपने आप ही पतली होने लगती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
avoid these skin care treatment for glowing skin
ग्लूटाथियोन इंजेक्शन - फोटो : Adobe stock
ग्लूटाथियोन इंजेक्शन

इस इंजेक्शन का इस्तेमाल स्किन टोन बदलने से लेकर एजिंग के लक्षणों को छिपाने तक के लिए किया जाता है। भले ही ये ट्रीटमेंट स्किन टोन को बदलने का दावा करते हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स किडनी और लिवर तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए जितना हो सके, ऐसे इंजेक्शन से दूर ही रहें।

 
विज्ञापन
avoid these skin care treatment for glowing skin
अनप्रोफेशनल जगह से लेजर ट्रीटमेंट - फोटो : Adobe stock
अनप्रोफेशनल जगह से लेजर ट्रीटमेंट

आजकल महिलाएं शरीर से अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। यदि आप भी ऐसा कुछ प्लान कर रही हैं तो उसके लिए क्लीनिक का चयन सोच-समझ के करें, क्योंकि हर क्लिनिक में कराया गया लेजर ट्रीटमेंट सेफ नहीं होता। इससे स्किन जल सकती है या स्थायी दाग पड़ सकते हैं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed