{"_id":"68ac1437a8ec02dab2027fa1","slug":"perfect-skin-care-routine-for-bride-to-be-in-hindi-2025-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pre-Wedding Glow: शादी पक्की हो गई है फॉलो करें ये स्किन केयर रुटीन, बच जाएंगे पार्लर के हजारों रुपये","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Pre-Wedding Glow: शादी पक्की हो गई है फॉलो करें ये स्किन केयर रुटीन, बच जाएंगे पार्लर के हजारों रुपये
Skin Care Routine For Bride To Be: अगर आपकी शादी पक्की हो गई है और आप चाहती हैं कि शादी के दिन आपकी त्वचा बिना किसी पार्लर ट्रीटमेंट के भी खूबसूरती से दमके, तो समय रहते एक सही और असरदार होम स्किन केयर रूटीन अपनाना शुरू कर दें।
जी हां पार्लर में घंटों बिताने और हजारों रुपये खर्च करने की जगह आप घर पर ही अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बना सकती हैं। कुछ आसान घरेलू उपाय, सही दिनचर्या और नियमित देखभाल से आप अपनी स्किन को शादी वाले दिन तक इतना निखार सकती हैं कि सबकी नजरें आप पर ही टिक जाएं। तो देर किस बात की? आज से ही शुरू करें ब्राइडल ग्लो पाने का ये आसान, सस्ता और असरदार तरीका।
2 of 6
ये मॉर्निंग रुटीन करें फॉलो
- फोटो : Adobe stock
ये मॉर्निंग रुटीन करें फॉलो
होने वाली दुल्हनों को को अपने मॉर्निंग रुटीन का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए सुबह-सवेरे उठकर अपने चेहरे को माइल्ड फेसवॉश की मदद से साफ करें। इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल अप्लाई करें। अगर ये एलोवेरा जेल ताजा होगा, तो ज्यादा फायदा करेगा।
3 of 6
ये मॉर्निंग रुटीन करें फॉलो
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल अप्लाई करने के बाद स्किन पर लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं। ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन टाइप के हिसाब से ही हो, वरना ये दिक्कत पैदा कर सकता है। इसके बाद आखिर में सनस्क्रीन अवश्य अप्लाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ये नाइट रुटीन करें फॉलो
- फोटो : Adobe stock
ये नाइट रुटीन करें फॉलो
अब जान लेते हैं कि होने वाली दुल्हनों को कैसा नाइट स्किन केयर रुटीन फॉलो करना चाहिए। इसके लिए सोने से पहले किसी माइल्ड क्लींजर की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। इससे चेहरे की डीप क्लीनिंग होती है।
विज्ञापन
5 of 6
ये नाइट रुटीन करें फॉलो
- फोटो : Instagram
क्लींजर इस्तेमाल करने के बाद हफ्ते में कम से कम दो बार चेहरे पर स्टीम लें। अब हफ्ते में दो बार रात के ही समय चेहरे पर स्किन टाइप के हिसाब से ही फेस मास्क अप्लाई करें। फेस मास्क हटाने के बाद किसी अच्छी नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें और सो जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।