फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: क्लीनअप कराने के बाद भूल से भी न करें ये काम, वरना चेहरा हो जाएगा खराब

Thu, 10 Apr 2025 12:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 10 Apr 2025 12:24 PM IST
सार

यदि आपको क्लीनअप कराना पसंद है तो ये उसके बाद किस तरह से त्वचा का ध्यान रखना है इस बारे में जान लीजिए। 

विज्ञापन
Avoid these common mistakes after Face Cleanup to protect skin Beauty  tips in Hindi
क्लीनअप कराने के बाद भूल से भी न करें ये काम - फोटो : Adobe stock

Beauty Tips: जिस हिसाब से प्रदूषण बढ़ रहा है, ऐसे में आपको अपनी सेहत के साथ-साथ त्वचा का ध्यान रखने की भी जरूरत है। लोग अक्सर अपनी सेहत का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन समय के अभाव के चलते अक्सर अपनी त्वचा का ध्यान रखना भूल जाते हैं।



आजकल कई स्किन केयर ट्रीटमेंट ट्रेंड में हैं, जिनको कराने के बाद आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं। यहां हम आपको क्लीनअप के बारे में बताएंगे। दरअसल, चेहरे की डीप क्लींजिंग के लिए क्लीनअप करना बेहद जरूरी है। महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी अब क्लीनअप कराने लगे हैं।

क्लीनअप करने में तो ज्यादा समय नहीं लगता, लेकिन इसे करने के बाद हम अक्सर जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से क्लीनअप का चेहरे को लाभ ही नहीं मिलता। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको क्लीन अपकराने के बाद रखना है। 

Avoid these common mistakes after Face Cleanup to protect skin Beauty  tips in Hindi
चेहरे को रगड़ना - फोटो : Adobe stock
चेहरे को रगड़ना

अक्सर क्लीनअप कराने के बाद जब हम घर आते हैं तो तो एक न एक बार तो चेहरा धोने का सोचते हैं। ऐसे में चेहरे को कस के रगड़ने से आपकी त्वचा का टेक्सचर खराब हो जाएगा। दरअसल, क्लीनअप के बाद चेहरा काफी नाजुक होता है, इसलिए इसे रगड़ना सही नहीं है। चेहरे को रगड़ने के अलावा उसपर ज्यादा खुजली भी न करें। 
 
Avoid these common mistakes after Face Cleanup to protect skin Beauty  tips in Hindi
मेकअप लगाना - फोटो : Adobe stock

मेकअप लगाना

क्लीनअप कराने के बाद कभी भी तुरंत ही मेकअप का इस्तेमाल न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि क्लीनअप से चेहरे के पोर्स काफी हद तक खुल जाते हैं। ऐसे में अगर आप क्लीनअप के तुरंत बाद मेकअप का इस्तेमाल करेंगे तो इससे त्वचा के पोर्स बंद हो जाएंगे, जिसकी वजह से मुंहासे होने का खतरा बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Avoid these common mistakes after Face Cleanup to protect skin Beauty  tips in Hindi
गर्म पानी से चेहरा धोना - फोटो : Adobe stock
गर्म पानी से चेहरा धोना

क्लीनअप कराने के तुरंत कभी भी गर्म पानी से चेहरा न धोएं। ऐसा करने से त्वचा का प्राकृतिक ऑयल खत्म हो सकता है, जिससे चेहरे की त्वचा पर ड्राईनेस और जलन हो सकती है। इसलिए यदि आपको चेहरा धोना भी है, तो सिर्फ सादा या ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। 

 
विज्ञापन
Avoid these common mistakes after Face Cleanup to protect skin Beauty  tips in Hindi
सनस्क्रीन न लगाना - फोटो : Adobe stock

सनस्क्रीन न लगाना

क्लीनअप कराने के बाद कभी भी बिना सनस्क्रीन के बाहर न निकलें। ऐसा इसलिए क्योंकि क्लीनअप के बाद त्वचा के पोर्स काफी हद तक खुल जाते हैं। ऐसे में यदि आप इसके बाद सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो इससे सनबर्न का खतरा हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed