अपनी त्वचा को लेकर आप हमेशा सचेत रहते होंगे। खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग कई नुस्खे आजमाते हैं और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकते। क्या आप जानते हैं आपकी हर कोशिश बेकार है क्योंकि आप दिन भर में कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो आपको खिलती और दमकती हुई त्वचा दे ही नहीं सकती। जानें क्या हैं गलतियां और उन्हें दोहराने से बचें।
{"_id":"5cc19f54bdec22144c194d2c","slug":"avoid-5-daily-mistakes-that-are-damaging-your-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज ही बंद कर दें ये 5 गलतियां जो आपकी स्किन को कर रही हैं बर्बाद","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
आज ही बंद कर दें ये 5 गलतियां जो आपकी स्किन को कर रही हैं बर्बाद
Fri, 26 Apr 2019 09:19 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी और नमक का अधिक सेवन
अगर खाने में नमक की अधिकता हो जाए तो यह स्किन में मौजूद मॉइश्चर को सोख लेता है और आपकी स्किन रुखी हो जाती है। वहीं चीनी स्किन के कोलाजन लेवल को प्रभावित कर स्किन को सैगी बना देती है जिससे आपकी स्किन लटक जाती है।

ज्यादा स्विमिंग
गर्मियां आ गई हैं तो जाहिर सी बात है आपने भी स्विमिंग करने का प्लान बना लिया होगा। स्विमिंग भले ही आपकी सेहत और फिटनेस के लिए एक बेहतरीन एक्सर्साइज हो लेकिन स्विमिंग पूल के पानी में मिला क्लोरीन आपकी स्किन का सबसे बड़ा दुश्मन है। स्विमिंग करने के बाद शावर ले लेने पर भी क्लोरीन पूरी तरह से नहीं हटता और स्किन के रोमछिद्रों (पोर्स) तक पहुंच कर उन्हें बंद कर देता है। ऐसे में बहुत ज्यादा स्विमिंग करना आपकी स्किन को डैमेज कर सकता है।

त्वचा पर गर्म पानी का इस्तेमाल
लोग रिलैक्स महसूस करने के लिए गर्म पानी से नहाते हैं या फिर सॉना बाथ और हॉट शावर लेना पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादा गर्म पानी से नहाना भी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। गर्म पानी हमारी स्किन को बहुत ज्यादा ड्राई बनाने के साथ ही स्किन में मौजूद प्राकृतिक मॉइश्चर को भी खत्म कर देता है।

करवट लेकर सोना
अगर आपको भी दाहिने या बाएं तरफ करवट लेकर सोने की आदत है तो अपनी इस आदत को आज ही बदल दें और पीठ के बल सोने की आदत डालें। करवट लेकर सोने पर जब आपका चेहरा तकिए से रगड़ खाता है तो उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां पड़ने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।