फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nail Extension Removal: नेल एक्सटेंशन हो रहे हैं खराब? घर पर इन आसान तरीकों से मिनटों में हटाएं

Wed, 19 Mar 2025 09:53 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 19 Mar 2025 09:53 AM IST
सार

अगर आपके नेल एक्सटेंशन खराब हो रहे हैं और आप पार्लर जाने की झंझट से बचना चाहती हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं! आप इन्हें घर पर ही आसानी से और बिना किसी डैमेज के हटा सकती हैं। बस इन आसान और कारगर स्टेप्स को फॉलो करें और पाएं नेल्स की नैचुरल खूबसूरती वापस।

विज्ञापन
Are nail extensions getting damaged Remove them in minutes using these easy methods at home
खराब नेल एक्सटेंशन से छुटकारा पाएं - फोटो : Adobe stock

शादी हो या कोई खास मौका, लड़कियों को तैयार होना हमेशा से ही पसंद होता है। हर कोई नए ट्रेंड को फॉलो करने की कोशिश करती है, ताकि स्टाइलिश और ट्रेंडी दिख सके। ऐसे में अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहती हैं, तो नेल एक्सटेंशन जरूर करवाएं। नेल एक्सटेंशन लगाने से हाथों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। इसमें अलग-अलग डिजाइन और कलर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे हर बार नेल पेंट बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

अगर आपके नेल एक्सटेंशन खराब हो रहे हैं और आप पार्लर जाने की झंझट से बचना चाहती हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं! आप इन्हें घर पर ही आसानी से और बिना किसी डैमेज के हटा सकती हैं। बस इन आसान और कारगर स्टेप्स को फॉलो करें और पाएं नेल्स की नैचुरल खूबसूरती वापस।

Are nail extensions getting damaged Remove them in minutes using these easy methods at home
खराब नेल एक्सटेंशन से छुटकारा पाएं - फोटो : Adobe stock

क्या-क्या चाहिए?
इन चीजों को पहले से तैयार कर लें ताकि प्रोसेस आसान हो जाए:

  •  एसीटोन (100% प्योर)
  •  कॉटन बॉल्स
  •  एल्युमिनियम फॉयल
  •  नेल फाइल
  •  नेल बफर
  •  ऑरेंज स्टिक या कटिकल पुशर
  •  पेट्रोलियम जेली या कटिकल ऑयल
Are nail extensions getting damaged Remove them in minutes using these easy methods at home
खराब नेल एक्सटेंशन से छुटकारा पाएं - फोटो : instagram

 स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
1. नेल्स को फाइल करें

सबसे पहले नेल फाइल की मदद से नेल एक्सटेंशन की ऊपरी लेयर (टॉप कोट) को हल्के से फाइल करें। इससे एसीटोन आसानी से एक्सटेंशन को सॉख करेगा और प्रोसेस जल्दी होगा। ध्यान रखें कि फाइलिंग के दौरान ज्यादा जोर न लगाएं, वरना नेल्स कमजोर हो सकते हैं।

2. एसीटोन से सॉख करें
 कॉटन बॉल्स को एसीटोन में अच्छे से भिगोएं। इसे हर नेल पर रखें और ऊपर से एल्युमिनियम फॉयल से लपेट लें। इसे 15–20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि एक्सटेंशन अच्छी तरह से नरम हो जाए। अगर आप फॉयल को हल्का सा दबाकर रखेंगी, तो रिजल्ट और जल्दी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Are nail extensions getting damaged Remove them in minutes using these easy methods at home
खराब नेल एक्सटेंशन से छुटकारा पाएं - फोटो : instagram

4. बफ करके स्मूद करें
नेल बफर का इस्तेमाल करके नेल्स को हल्के हाथों से स्मूद करें। बची हुई गोंद (ग्लू) को धीरे-धीरे रगड़कर हटा लें।इससे नेल्स की सतह साफ और स्मूद हो जाएगी।

विज्ञापन
Are nail extensions getting damaged Remove them in minutes using these easy methods at home
खराब नेल एक्सटेंशन से छुटकारा पाएं - फोटो : instagram

5. मॉइस्चराइज करें
 नेल्स को पोषण देने के लिए कटिकल ऑयल या पेट्रोलियम जेली से मसाज करें। इससे नेल्स की नमी वापस आएगी और वे मजबूत बने रहेंगे। नेल्स की देखभाल के लिए मॉइस्चराइजिंग जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed