फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों नेचुरल तरीके से चाहिए काले तो मेहंदी के साथ मिलाकर लगाएं ये चीज, केमिकल वाले कलर से मिल जाएगी छुट्टी

Sat, 22 Aug 2020 09:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
apply mehandi on hair with almond oil for naturally black hair
Hair - फोटो : सोशल मीडिया

बालों का सफेद होना आजकल आम बात है। ऐसे में अक्सर लोग केमिकल वाले कलर का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से बाल बेजान हो जाते हैं और झड़ना शुरू कर देते हैं। इन सारी समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं तो मेहंदी का इस्तेमाल करना सबसे बढ़िया विकल्प है। क्योंकि ये एक नेचुरल तरीका है बालों को काला करने का। साथ ही इसको लगाने से बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है और बाल मजबूत होने लगते हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी ऐसी चीज है जिसे मिलाकर लगाने से बालों का रंग प्राकृतिक तरीके से काला होने लगता है।

apply mehandi on hair with almond oil for naturally black hair
almond oil
बादाम का तेल

बादाम के तेल में बहुत सारा पोषण खासकर विटामिन ई होता है जो कि बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर इसको मेहंदी में मिलाकर लगाएं तो बालों का असमय सफेद होना बंद हो जाएगा। मेहंदी में बादाम के तेल को मिलाकर कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद बालों पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। तीन से चार घंटे के बाद बालों को पानी से धोकर साफ कर लें। वहीं बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए आंवला, रीठा और शिकाकाई का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बालों को काला करने का ये सबसे बेस्ट तरीका है।

apply mehandi on hair with almond oil for naturally black hair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे करें इस्तेमाल
मेहंदी और बादाम का तेल ले लें। अब इसके बाद पैन में पानी डालकर उसमें मेहंदी पाउडर व बादाम तेल को हल्की आंच पर पकाएं। जब ये अच्छी से मिक्स हो जाए तो इसे गैस से उतार कर ठंडा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
apply mehandi on hair with almond oil for naturally black hair
हेयर कलर
बालों में लगाने का तरीका

इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह लगाएं और कम से कम 35-40 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें। 2 हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें। इससे आपसे आपके बाल मजबूत, घने और काले हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed