फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ती उम्र में पुरूषों को भी करनी चाहिए त्वचा की देखभाल, ये बातें आएंगी काम

Thu, 20 Aug 2020 10:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
easy and quick home remedies for men to look young

बढ़ती उम्र का असर केवल महिलाओं की सुंदरता पर नहीं दिखता बल्कि पुरुष भी इससे प्रभावित होते हैं। चेहरे पर झुर्रियां और रिंकल्स दिखने की वजह से बुढापा झलकने लगता है। हालांकि पुरुष अपनी त्वचा को दाढ़ी और मूंछों के नीचे छुपा सकते हैं। लेकिन जरूरी तो नहीं कि हर पुरुष को बढ़ी हुई दाढ़ी पसंद हो। अगर आप अपनी बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर नहीं देखना चाहते हैं तो ये बातें आपके काम आएंगी। त्वचा की देखभाल इस तरह से करने से चेहरे पर असमय बूढापन नहीं दिखेगा। 

easy and quick home remedies for men to look young
face wash
लड़का हो या लड़की हर किसी के लिए सुबह उठकर चेहरा धोना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि रातभर में आपकी त्वचा पर तेल आ जाता है, अच्छा होगा कि आप अपनी त्वचा के अनुसार फेस क्लींजर से चेहरा साफ करें। दफ्तर से घर आकर फेसवॉश से एक बार अपना चेहरा जरूर धोएं। दिनभर धूप और गंदगी की वजह से आपकी त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। इसके लिए घर आकर अच्छे से जरूर फेसवॉश करें।
easy and quick home remedies for men to look young

हमेशा अपने बैग में स्किन वाइप्स जरूर रखें। इसे खरीदते वक्त अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए चयन करें। घर से बाहर निकलने पर त्वचा पर धूल की परत को हटाने के साथ ये आपको तुरंत फ्रेश फील कराने में भी मदद करेगा। साथ ही आपके चेहरे से गंदगी दूर करने का काम वाइप्स अच्छी तरह से कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
easy and quick home remedies for men to look young

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा पर नमी खोने लगती है तो ऐसे में हमेशा मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा पर नमी बनी रहेगी और समय से पहले चेहरे पर दिखने वाले उम्र के निशान भी कम होंगे।

विज्ञापन
easy and quick home remedies for men to look young

मौसम कोई भी हो घर से निकलते समय सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। सनस्क्रीन सूरज की किरणों से त्वचा को डैमेज होने के खतरे को कम करता है। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से आप टैनिंग, डार्क स्पॉट्स और एजिंग से बचे रहेंगे। सनस्क्रीन का इस्तेमाल गर्मियों के साथ ही मानसून की धूप और सर्दियों में भी जरूर करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed