चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए टोनर बेहद मददगार होता है। वहीं अगर दाने, मुंहासे या एक्ने चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ रहीं है तो क्रीम या मेकअप लगाने से पहले टोनर से त्वचा को साफ करना सही रहता है। हालांकि बाजार में मिलने वाले वहीं केमिकल वाले टोनर की जगह अगर आप इसे घर पर बनाएंगी तो बेहतर होगा। तो चलिए जानें कैसे घर पर आसानी से टोनर बनाया जा सकता है।
{"_id":"5e76f59a8ebc3e6ff06bbed4","slug":"apple-cider-vinegar-to-lemon-juice-these-ingredients-for-make-toner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑइली स्किन के लिए घर पर बनाए टोनर , त्वचा को साफ करने का ये है आसान उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
ऑइली स्किन के लिए घर पर बनाए टोनर , त्वचा को साफ करने का ये है आसान उपाय
Sun, 22 Mar 2020 11:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एप्पल साइडर टोनर
एप्पल साइडर से बने टोनर त्वचा के कील-मुंहासे के साथ इनसे होने वाले निशान को भी खत्म करता है। इसकी मदद से चेहरे पर मौजूद डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है। तो चलिए जानें इसे बनाने का तरीका। एक स्प्रे बोतल लें, अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल, दो से तीन बूंद एसेंसियल आइल, दो बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक साथ मिलाकर बोतल में भर लें। साथ में इसमें थोड़ा पानी भी मिला लें।

पुदीने से बना टोनर
पुदीने से बने टोनर का गर्मियों में इस्तेमाल त्वचा को गर्मी और धूप से होने वाली टैनिंग से राहत देगा। इसे बनाने के लिए छह कप पानी में कुछ पत्तियां पुदीने की डाल कर उबलने के लिए रख दें। जब ये पानी अच्छे से उबल जाए तो ठंडा कर इसे छान लें। रूई की मदद से चेहरे को पोछें।

- फोटो : social media
नींबू के रस से भी टोनर बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच नींबू का रस लेकर उसे गर्म पानी में मिलाएं। इसके बाद इसमें पिपरमेंट वाले टीबे को डाल दीजिए। कुछ मिनटों तक ऐसे ही रहने के बाद टी बैग को बाहर निकाल दीजिए। ठंडा करने के बाद ये मिश्रण टोनर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए परफेक्ट है।
विज्ञापन
ऐलोवेरा जेल से बना टोनर
ऐलोवेरा जेल से टोनर बनाना सबसे आसान होता है। इसे बनाने के लिए बस एक चम्मच ऐलोवेरा जेल लेकर उसे दो चम्मच सादे पानी में मिला लें। अब कॉटन पै़ड की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। ये चेहरे के रैशेज और सनबर्न की समस्या को खत्म करने में मदद करेगा।