फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hand Care In Winter: लोशन लगाने के बाद भी रूखे हो रहे हैं हाथ तो इन बातों का रखें ध्यान

Sun, 15 Dec 2024 04:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 15 Dec 2024 04:57 PM IST
सार

यदि लोशन लगाने के बावजूद आपके हाथ रूखे हो रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ताकि आपके हाथों का रूखापन कम हो जाए।

विज्ञापन
Hand Care In Winter tips for smooth and soft hand in hindi
लोशन लगाने के बाद भी रूखे हो रहे हैं हाथ तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

Hand Care In Winter: हाथों का रूखापन एक सामान्य समस्या है, जो त्वचा की नमी कम होने या बाहरी कारणों की वजह से होती है। यह समस्या बार-बार हाथ धोने, कठोर साबुन के उपयोग, या सही देखभाल न होने की वजह से सामने आ सकती है। इसके साथ-साथ अक्सर सर्दी के मौसम में भी जब ठंडी और शुष्क हवा चलती हैं तो त्वचा की नमी को छीन लेती है।



हाथों के रूखेपन को दूर करने के लिए बाजार में कई लोशन मिलते हैं, लेकिन कई बार इनके इस्तेमाल से भी फायदा नहीं मिलता है। नियमित देखभाल और प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग आपके हाथों की त्वचा को लंबे समय तक मुलायम और स्वस्थ बनाए रखेगा।

यदि आप हाथों का ध्यान रखना चाहते हैं तो कुछ बातों को हमेशा जहन में रखें। यदि हाथों का रूखापन अत्यधिक बढ़ जाए, जलन, लालिमा, या फटने लगे, तो यह किसी त्वचा रोग का संकेत हो सकता है। ऐसे में त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें। 

Hand Care In Winter tips for smooth and soft hand in hindi
हाथ धोने के लिए सही पानी का इस्तेमाल करें - फोटो : फ्रीपिक

हाथ धोने के लिए सही पानी का इस्तेमाल करें

ठंड के मौसम में बहुत गर्म पानी से हाथ धोने से बचें। गर्म पानी स्किन की नमी छीन सकता है। यदि आपको ठंड काफी ज्यादा लगती है तो हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। जितनी बार भी हाथ धोएं तो हाथ धोने के बाद तुरंत मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि गुनगुने पानी का असर हाथों पर न हो।

Hand Care In Winter tips for smooth and soft hand in hindi
सही हो मॉइस्चराइजर - फोटो : Adobe stock

सही हो मॉइस्चराइजर 

सर्दी के मौसम में हमेशा ऐसे लोशन का इस्तेमाल करें जिसमें ग्लिसरीन, हायलूरोनिक एसिड, और शिया बटर जैसे तत्व हों। इसके साथ-साथ नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें, ताकि रात के समय आपके हाथ हाइड्रेट रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hand Care In Winter tips for smooth and soft hand in hindi
बार-बार हाथ न धोएं - फोटो : Adobe stock

बार-बार हाथ न धोएं

सर्दियों के मौसम में बार-बार साबुन से हाथ धोना ड्राइनेस का कारण बन सकता है। ऐसे में बार-बार हाथ धोने से बचें। यदि आप बार-बार हाथ धोते हैं तो इसके लिए माइल्ड और मॉइस्चराइजिंग साबुन का उपयोग करें।  

विज्ञापन
Hand Care In Winter tips for smooth and soft hand in hindi
सनस्क्रीन लगाएं - फोटो : Adobe stock

सनस्क्रीन लगाएं

चेहरे की तरह हाथों पर भी घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं। सूरज की किरणें स्किन को रूखा बना सकती हैं। ऐसे में भले ही आप घर में भी रहें तो भी हाथों पर सनस्क्रीन अवश्य लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed