फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Homemade Face Serum: चेहरे की कई समस्यों को कम करता है घर पर बना फेस सीरम, 5 तरह से करें तैयार

Fri, 25 Oct 2024 08:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 25 Oct 2024 08:59 AM IST
सार

वैसे तो बाजार में आपको आपकी स्किन टाइप के हिसाब से फेस सीरम मिल जाएगा, लेकिन आप चाहें तो घर पर ही बिना केमिकल का फेस सीरम तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
5 types of Homemade face Serum process in hindi
चेहरे की कई समस्यों को कम करता है घर पर बना फेस सीरम - फोटो : iStock

Homemade Face Serum: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आजकल तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट बाजार में आते हैं, जो काफी बजट में भी होते हैं। इन्हीं प्रोडक्ट में फेस सीरम भी शामिल है।



फेस सीरम ऐसा स्किन केयर प्रोडक्ट है जो तेजी से त्वचा में अवशोषित होने वाली सामग्री से तैयार किया जाता है, जिसका उद्देश्य त्वचा की गहराई तक पोषण और नमी प्रदान करना है। फेस सीरम त्वचा की कई परेशानियों को आसानी से खत्म कर देता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा का टेक्सचर बेहतर होता है, जिससे यह मुलायम और स्वस्थ दिखाई देती है।

बावजूद इसके बहुत से लोग बाजार में मिलने वाले फेस सीरम को इस्तेमाल करने से डरते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर ही फेस सीरम बनाना बताते हैं, ताकि आप बिना केमिकल वाले फेस सीरम का इस्तेमाल बिना डरे और बिना सोचे कर सकें। 

5 types of Homemade face Serum process in hindi
चेहरे की कई समस्यों को कम करता है घर पर बना फेस सीरम - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा और विटामिन E सीरम

पहला सीरम तैयार करने के लिए आपको एलोवेरा जेल और विटामिन E कैप्सूल की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें 1-2 विटामिन E कैप्सूल का तेल मिलाएं। अब इसे आप आराम से दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

5 types of Homemade face Serum process in hindi
चेहरे की कई समस्यों को कम करता है घर पर बना फेस सीरम - फोटो : iStock

गुलाब जल और ग्लिसरीन सीरम

दूसरा फेस सीरम बनाने के लिए आपको गुलाब जल, ग्लिसरीन, नींबू का रस की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए एक चम्मच गुलाब जल, आधा चम्मच ग्लिसरीन और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर एक सीरम तैयार करें। ये सीरम त्वचा को मुलायम बनाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 types of Homemade face Serum process in hindi
चेहरे की कई समस्यों को कम करता है घर पर बना फेस सीरम - फोटो : Freepik

ग्रीन टी और विटामिन C सीरम

तीसरा सीरम बनाने के लिए ग्रीन टी, विटामिन C पाउडर, एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए ठंडी ग्रीन टी में 1/2 चम्मच विटामिन C पाउडर और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। ये त्वचा को टाइट करने में मदद करता है। 

विज्ञापन
5 types of Homemade face Serum process in hindi
चेहरे की कई समस्यों को कम करता है घर पर बना फेस सीरम - फोटो : iStock

हयालुरोनिक एसिड और गुलाब जल सीरम

चौथा फेस सीरम बनाने के लिए हयालुरोनिक एसिड पाउडर और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए आधा चम्मच हयालुरोनिक एसिड पाउडर को 2 चम्मच गुलाब जल में घोलें। इसे सही से मिक्स करने के बाद फ्रिज में रखें और हर रोज इसका इस्तेमाल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed