लड़कियों की सुंदरता को बरकरार रखने या फिर तरोताजा रखने के तो बहुत से नुस्खे आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन लड़के अपने आपको कैसे मेंटेन रखें या खुद को तरोताजा रखने के लिए किस तरह के उत्पाद का प्रयोग करें, इस बारे में कोई बात नहीं करता। लड़कियों के जितना ही लड़कों के लिए भी स्किन की देखभाल करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में जिन्हें पुरुषों को हमेशा अपने पास रखना चाहिए। इससे दिनभर की थकान के बाद अगर उन्हें कहीं डेट पर जाना पड़े तो वो इन्हीं प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल कर फ्रैैश और हैंडसम नजर आ सकते हैं।
पुरुषों को भी होती है त्वचा की देखभाल की जरूरत, आज से बैग में जरूर रखें ये 5 ब्यूटी प्रोडक्ट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबी क्रीम का करें इस्तेमाल
सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल तो लगभग सभी करते हैं। लेकिन इसकी जगह आप अपनी स्किन के लिए बीबी क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बीबी क्रीम में अच्छे एसपीएफ के साथ ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा के दाग धब्बों को छिपाने के साथ ही स्किन टोन को निखारने का काम करते हैं।
लिप बाम
लिप बाम लगाने के लिए किसी खास मौसम की जरूरत नहीं होती है। इसका इस्तेमाल सभी को जरूर करना चाहिए, क्योंकि रूखें और बेजान होंठ आपका प्रभाव बिगाड़ सकते हैं।
ड्राय शैंपू को रखें पास
किसी डेट पर आपको अचानक जाना पड़ जाए और आपके बाल बहुत ऑयली हो रखे हैं तो इससे आपका सारा इंप्रेशन बिगड़ जाएगा। ऐसी स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि हमेशा अपने पास ड्राय शैंपू जरूर रखें। ड्राय शैंपू, बालों में से तेल को दूर करने के साथ ही इन्हें अच्छा वॉल्यूम भी देगा।
कंसीलर हो पास तो फिर क्या बात
किसी मीटिंग या डेट पर जाने से पहले अगर चेहरे के दाग-धब्बे या पिंपल को छिपाना हो तो कंसीलर एक अच्छा उपाय हो सकता है।