बालों का झड़ना ऐसी परेशानी है जो लड़के हो या लड़कियां हर किसी के साथ हो सकती है। सर्दी के मौसम में बालों का झड़ना थोड़ा ज्यादा परेशान भी करता है। बालों के झड़ने को रोकना है तो रोजाना सिर पर तेल की मालिश करना फायदेमंद होता है। इसके साथ ही बालों को घना, लंबा और मजबूत बनाने के लिए भी तेल की मालिश करना फायदेमंद होता है। तो चलिए जानें वो कौन-कौन से तेल है जो बालों का झड़ना रोकने में मदद कर सकते हैं।
{"_id":"5e099cd68ebc3e87b57f4695","slug":"5-natural-hair-oil-to-stop-hair-fall-and-make-hair-long-and-strong","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालों के झड़ने की कैसी भी हो परेशानी इन पांच तरह के तेलों से मिल जाएगा छुटकारा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बालों के झड़ने की कैसी भी हो परेशानी इन पांच तरह के तेलों से मिल जाएगा छुटकारा
Tue, 31 Dec 2019 06:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 31 Dec 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
प्याज का तेल
प्याज के तेल से बालों की मसाज करने से बहुत फायदा मिलता है। झड़ते बालों की परेशानी दूर करने के लिए रामबाण उपाय है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण बालों में होने वाले किसी भी तरह के संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। प्याज में सल्फर की प्रचुर मात्रा होती है जो बालों में रक्त का संचार बढ़ाकर नए बाल उगाने में मदद करती है।
प्याज के तेल से बालों की मसाज करने से बहुत फायदा मिलता है। झड़ते बालों की परेशानी दूर करने के लिए रामबाण उपाय है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण बालों में होने वाले किसी भी तरह के संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। प्याज में सल्फर की प्रचुर मात्रा होती है जो बालों में रक्त का संचार बढ़ाकर नए बाल उगाने में मदद करती है।
जोजोबा ऑइल
जोजोबा ऑइल में मौजूद विटामिन ई और बी बालों को चमकीला और घना बनाते हैं। साथ ही सिर में होने वाली खुजली और रूसी को भी जोजोबा ऑइल दूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : instagram
गुलाब का तेल
शैंपू करने के बाद सिर के साफ रोमछिद्रों में गुलाब का तेल लगाना फायदेमंद होता है। गुलाब के तेल में मौजूद ऐंटीसेप्टिक गुण बैक्टीरिया और गंदगी को दूर भगाने में मदद करते हैं। जिससे बालों का झड़ना बंद होता है। साथ ही गुलाब के तेल की भीनी सुगंध तनाव को कम करने में मदद करती है।
विज्ञापन
नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों को बढ़ाने में मदद करने के साथ ही उन्हें स्वस्थ और मुलायम बनाता है।नारियल के तेल से बाल चमकदार भी बनते हैं। इसे कंडीशनर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है।