फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Makeup Tips: चिलचिलाती गर्मी करना है मेकअप तो जरूर रखें कुछ बातों का ध्यान

Tue, 11 Jun 2024 09:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 11 Jun 2024 09:14 AM IST
सार

गर्मियों में आपको त्वचा से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में हैवी मेकअप और उसके तत्व आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन
Summer Makeup Tips summer season beauty tips in hindi how to do makeup in summer
चिलचिलाती गर्मी करना है मेकअप तो जरूर रखें कुछ बातों का ध्यान - फोटो : iStock

कंचन चौहान

Summer Makeup Tips: गर्मियों में आपको त्वचा से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में हैवी मेकअप और उसके तत्व आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप तो हर समय और हर मौसम में खूबसूरत दिखना चाहती हैं और इसमें आपकी मदद करता है मेकअप लेकिन गर्मियों में यही मेकअप आपको परेशान भी करता है, क्योंकि इस समय त्वचा अक्सर ऑयली और चिपचिपी दिखती है।

ऐसे में आपको हैवी मेकअप करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं। इस समय हमारी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है और मेकअप के तत्व इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे आपको कील-मुंहासे, दाने या स्किन एलर्जी का सामना भी करना पड़ सकता है।

Summer Makeup Tips summer season beauty tips in hindi how to do makeup in summer
चिलचिलाती गर्मी करना है मेकअप तो जरूर रखें कुछ बातों का ध्यान - फोटो : iStock

फाउंडेशन

महिलाएं अक्सर अपने मेकअप में फाउंडेशन का अधिक उपयोग करती हैं, लेकिन गर्मियों में हाई कवरेज फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से यह पसीने के साथ बह सकता है। कभी-कभी अधिक पसीने के कारण भी यह फाउंडेशन आपके चेहरे पर दिखने लगता है। गर्मियों में हाई कवरेज फाउंडेशन चेहरे को अधिक सफेद बना सकता है, जिस वजह से आपका मेकअप लुक भद्दा दिखने लगता है, साथ ही आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

Summer Makeup Tips summer season beauty tips in hindi how to do makeup in summer
चिलचिलाती गर्मी करना है मेकअप तो जरूर रखें कुछ बातों का ध्यान - फोटो : iStock

मॉइश्चराइजर

इस समय आप हैवी मॉइश्चराइजर लगाने से भी बचें, क्योंकि इससे आपकी त्वचा ऑयली हो जाएगी और चिपचिपी नजर आएगी। बेहतर होगा कि आप लाइट मॉइश्चराइजर का चुनाव करें। आप चाहें तो वाटर बेस्ड प्रॉडक्ट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, जो कि ऑयली स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Makeup Tips summer season beauty tips in hindi how to do makeup in summer
चिलचिलाती गर्मी करना है मेकअप तो जरूर रखें कुछ बातों का ध्यान - फोटो : iStock

सनस्क्रीन

इस मौसम में, खासकर धूप में बिना सनस्क्रीन लगाए बाहर नहीं निकलना चाहिए, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपकी सनस्क्रीन लाइट ही हो। सर्दियों में इस्तेमाल होने वाली सनस्क्रीन को रिप्लेस कर अब आप गर्मियों के लिए लाइट सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, जो वॉटर बेस्ड हो। ग्रीसी और हैवी सनस्क्रीन का उपयोग करने से आपकी त्वचा सांस नहीं ले पाएगी, जिसकी वजह से मुंहासे और अन्य समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

विज्ञापन
Summer Makeup Tips summer season beauty tips in hindi how to do makeup in summer
चिलचिलाती गर्मी करना है मेकअप तो जरूर रखें कुछ बातों का ध्यान - फोटो : iStock

नाइट मास्क

सर्दियों के मौसम में महिलाओं के बीच नाइट मास्क लगाने का क्रेज काफी लोकप्रिय रहा है। इसके लिए महिलाएं अपने चेहरे पर हैवी नाइट क्रीम मास्क लगाती हैं, जिससे त्वचा मॉइश्चराइज रहे। लेकिन इसे गर्मी में न लगाएं, क्योंकि यह आपकी त्वचा के पोर्स को ब्लॉक कर देगी, जिससे मुंहासे और दानों की समस्या हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed