दिशा परमार टीवी की उन एक्ट्रेस में से हैं, जो अपने हुस्न से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। सिंपल और एलिगेंट लुक में फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं। वहीं दिशा भी अक्सर ही ट्रेडिशनल और क्लासी लुक में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। वहीं दिशा परमार की जोड़ी को लोग सिंगर राहुल वैद्य के साथ भी काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर कोई तस्वीर दोनों की साथ में आ गई तो फिर फैंस क्रेजी हो जाते हैं। दिशा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पति राहुल वैद्य के साथ तस्वीरें साझा की है। जिसमे उनका गॉर्जियस लुक हर किसी को इंप्रेस कर रहा है।
2 of 5
disha parmar rahul vaidya
- फोटो : instagram
दिशा ने पति राहुल वैद्य के साथ अपनी तस्वीर को साझा किया है। जिसमे दोनों की कमेस्ट्री काफी क्यूट लग रही है। वहीं इन तस्वीरों को दिशा ने स्टोरी में भी शेयर किया है। वहीं तस्वीरों के साथ दिशा ने कैप्शन भी काफी मजेदार लिखा है। हालांकि फैंस का पूरा ध्यान दिशा के गॉर्जियस लुक पर ही टिका है।
3 of 5
disha parmar rahul vaidya
- फोटो : instagram
दिशा ने इन तस्वीरों में डार्क मरून शेड की मिनी ड्रेस पहन रखी है। जिसकी वन शोल्डर डिजाइन इसे ग्लैमरस बना रही है। वहीं शिमर और सिकुइन वर्क से भरे इस ड्रेस में दिशा बेहद ग्लो कर रही हैं। जबकि साथ में पति राहुल वैद्य ने सफेद रंग के ब्लेजर के साथ ब्लैक पैंट और शर्ट को मैच किया है। जिसमे दोनों पावर कपल नजर आ रहे हैं।
4 of 5
disha parmar rahul vaidya
- फोटो : instagram
बात करें दिशा के मेकअप की तो हमेशा की तरह दिशा सिंपल और मिनिमम मेकअप को फॉलो करते दिखी हैं। जिसके साथ उन्होंने छोटी सी ईयररिंग्स पहन रखी है। हालांकि मरून शेड की ड्रेस के साथ सिल्वर स्ट्रैपी हील्स थोड़ा कम मैच कर रही थी। लेकिन लोगों का ध्यान दिशा के स्टाइलिश लुक पर ही था। जिसे दिशा ने सिंपल स्ट्रेट हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया था। बता दें कि दिशा अक्सर ही अपने लुक्स से बिजलियां गिराती हैं।
5 of 5
दिशा परमार
- फोटो : instagram
पिछले दिनों ही साड़ी गाउन में रेडी दिशा का लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था। हाई पोनीटेल और टरक्वाएज ड्रापलेट्स ईयररिंग्स के साथ दिशा ने सिल्वर शिमरी साड़ी गाउन को काफी एलिगेंट के साथ कैरी किया था। जिसमे चार चांद लगा रहा था उनका हाईलाइटेड मेकअप। जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे थे।