अंकिता लोखंडे अपने स्टाइल सेंस से फैंस को हमेशा इंप्रेस करने में कामयाब हो जाती हैं। फिर वो चाहे उनका पार्टी गाउन में ग्लैमरस लुक हो या फिर सिंपल सी साड़ी में देसी लुक। हर बार अंकिता का लुक शानदार होता है। साथ ही इन तस्वीरों को अंकिता सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करती रहती हैं। शादी के बाद से ही वो लगातार अपने डेली लाइफ की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। इस बार भी उनकी तस्वीरों को फैंस पसंद कर रहे हैं।
2 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
शादी के बाद मिसेज जैन बन चुकीं अंकिता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। जिसके कैप्शन में लिखा है 'इंप्रेस करने के लिए नहीं खुश रहने के लिए जिंए।' अंकिता ने इस पोस्ट में आसमानी रंग की सिंपल सी साड़ी पहनी है। वहीं इस साधारण सी साड़ी के साथ अंकिता ने मैचिंग का ब्लाउज कैरी किया है। जिस पर रेशमी धागों से काम किया गया है।
3 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : Instagram
वहीं साड़ी के साथ अंकिता माथे पर सिंदूर लगाए क्यूट सी स्माइल में पोज दे रही हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो मैट बेस मेकअप के साथ अंकिता ने पिंक लिपस्टिक को मैच किया है। जिसमे उनका लुक सिंपली गॉर्जियस नजर आ रहा है।
4 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
वैसे बता दें कि अंकिता स्टाइल के मामले हमेशा आगे रहती हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने अपनी पार्टी करती तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो गुलाबी रंग क्रोचेट टॉप संग पैंट-सूट में रेडी नज आईं। अंकिता का ये स्टाइल फैशन एक्सपर्ट को काफी पसंद आया है। वहीं फैंस भी इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।
5 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में अंकिता ने ब्लश पिंक कलर का क्रॉप टॉप पहना है। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन इसे बोल्ड बना रही है। वहीं इस टॉप पर मल्टीकलर के प्रिंट बने हैं। इस टॉप को अंकिता ने ब्लश पिंक कलर के ट्रेंच कोट के साथ मैच किया है। जिस पर लेपल कॉलर और कॉल्फ लेंथ लंबाई है। वहीं फुल स्लीव कोट के साथ फ्लेयर पैंट को मैच किया गया है। जिसकी कमर पर मैचिंग की बेल्ट लगी है।