आलिया भट् और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। घर में संपन्न हुए इस समारोह में रणबीर कपूर और आलिया के खास रिश्तेदारों के अलावा केवल करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के एक दिन पहले मेहंदी सेरेमनी के साथ शुरू हुए समारोह के अगले दिन ही शादी की रस्में हुईं। बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक इस शादी का फैंस से लेकर मीडिया तक हर किसी को इंतजार था।
2 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : social media
वहीं इस शादी के लिए दुल्हन बनीं आलिया के आउटफिट को लेकर भी काफी चर्चाएं धीं। आलिया ने शादी के बाद ही अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की। जिसमे वो आइवरी शेड की साड़ी पहने नजर आईं। जिसे सब्यसाची के खास कलेक्शन में से लिया गया है। गोल्ड बॉर्डर और गोल्ड एंब्रायडरी वर्क वाली ऑर्गेंजा साड़ी को हैंड डाई किया गया है।
3 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : social media
जिसके साथ ही टिश्यू फैब्रिक की चुनरी थी। जिसे आलिया ने सब्यसाची की हैरिटेज ज्वैलरी के साथ मैच किया था। जिसमे सिर पर माथपट्टी के साथ ही हैवी नेकपीस और कंगन शामिल हैं। रणवीर और आलिया की ये खूबसूरत तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। हालांकि शादी के बाद जस्ट मैरिड कपल ने मीडिया के सामने भी घर के बाहर पोज दिए।
4 of 5
kangana
- फोटो : instagram
वहीं रणबीर ने आलिया को गोद में उठाकर फैंस को इंप्रेस भी कर लिया। बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों ने आलिया के इस खूबसूरत लुक की तस्वीरें जमकर शेयर की। हालांकि आलिया भट्ट से पहले सब्यसाची की डिजाइन की हुई ये साड़ी कंगना रानौत भी पहन चुकी हैं। कंगना ने इस साड़ी को अपने भाई के रिसेप्शन में पहना था।
5 of 5
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic
- फोटो : instagram
जिसकी तस्वीरें कंगना ने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। कंगना ने इस गोल्डन बॉर्डर की आइवरी साड़ी को जूल नेकलाइन ब्लाउज के साथ मैच किया था। जिसके साथ चोकर नेकपीस पहना गया था। वहीं कंगना ने इस लुक को अपने स्थानीय टोपी के साथ मैच किया था। कंगना और आलिया की एक जैसी साड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।