आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में केवल करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। जिसमे अंबानी परिवार भी शामिल था। कपूर खानदान की शादी में आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी भी शामिल हुए थे। जिनकी तस्वीरें अब सामने आई हैं। वैसे आलिया भट्ट ने शादी के बाद ही अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की। जो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई।
2 of 5
रणबीर आलिया की शादी
- फोटो : instagram
वहीं करीना कपूर से लेकर नीतू कपूर और कपूर खानदान के लोगों ने शादी की दूसरी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमे हर किसी का खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है। वहीं अब रणबीर के कजिन अरमान जैन की पत्नी और स्टाइलिस्ट अनीसा मल्होत्रा ने भी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमे आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी पोज दे रहे हैं।
3 of 5
रणबीर आलिया की शादी
- फोटो : instagram
इस शादी में शामिल होने के लिए श्लोका ने भी पेस्टल कलर को ही चुना था। सफेद रंग की साड़ी संग अनकट डायमंड नेकलेस में श्लोका रेडी थी। श्लोका ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में शरीक होने के लिए सफेद रंग की साड़ी पहनी थी। जिस पर मैचिंग के धागों से कढ़ाई की गई थीं। वहीं इस साड़ी के साथ श्लोका मेहता ने अनकट डायमंड का नेकलेस पहना था।
4 of 5
रणबीर आलिया की शादी
- फोटो : instagram
अनकट डायमंड के पतले से नेकलेस के साथ श्लोका ने मांगटीका भी लगा रखा है। वहीं खुले बालों के साथ श्लोका मेहता ने मिनिमम मेकअप किया है। जिसमे न्यूड शेड की लिपस्टिक भी शामिल है। वहीं आकाश अंबानी बंदगले की शेरवानी को पहने दिख रहे हैं। जिसमे दोनों का शाही लुक देखने को मिला। -
5 of 5
रणबीर आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया और रणबीर की शादी में कपूर खानदान से लेकर आलिया की बेस्ट फ्रेंड भी शामिल हुई थीं। वहीं करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने खूबसूरत लिबास में पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर का भी खूबसूरत लुक देखने को मिला था।