आप भी खरीद सकते हैं बॉलीवुड स्टार्स के फैशन ब्रांडेडके कपड़े, मात्र 600 रुपए से शुरू होती है कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात जब स्टाइल औऱ फैशन की आती है तो ज्यादातर लोग अपने फेवरेट स्टार को आइडियल मानते हैं। फिर चाहे वो सेलेब्स के ड्रेस हो या उनकी हेयर स्टाइल, फैंस उन्हें कॉपी करना शुरू कर देते हैं। सेलेब्रिटीज जो भी पहन लेते हैं वह स्टाइल बन जाती है। ऐसे में अगर आप भी उनकी तरह दिखना चाहते हैं तो अब आपको लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। कई सेलेब्स ऐसे हैं जिनका अपना फैशन ब्रांड भी है जहां से आप कम दाम में अपने पसंद की स्टाइलिस कपड़े खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जहां आपको कम दाम में आसानी से स्टाइलिस कपड़े मिल जाएंगे।
सलमान खान के बीइंग ह्यूमन को हर कोई जानता है शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे सलमान के फैशनेबल और स्टाइलिस कपड़ों के बारे में नहीं पता होगा। बता दें, यहां कपड़ों के अलावा एसेसरीज भी मिलती है। बॉयज के अलावा गर्ल्स के कपड़े भी मिलते हैं। ऐसे में अगर आप सलमान के बड़े फैन हैं तो आप बीइंग ह्यूमन के कपड़े पहन सकते हैं। अगर आप साइक्लिंग के शौकीन हैं तो आप वहां से साइकिल भी ले सकते हैं।
अभिनेत्री सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर अक्सर सोनम को नए लुक देती रहती हैं। दरअसल रिया कपूर गर्ल्स के लिए कपड़ों को डिजाइन करती है जिसका नाम है Rheson। यहां पर आपके अपने पसंद के कपड़े सही दाम पर मिल जाएंगे।
अनुष्का शर्मा के फैशन के दीवानों की भी कोई कमी नहीं है। अनुष्का ऐसे कपड़े पहने नजर आती हैं जिसे आम लड़किया भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। दरअसल अनुष्का के ब्रांड का नाम है nush जिसे वे myntra के साथ पार्टनरशिप कर अपने पर्सनल स्टाइल को मार्केट में ला रही है। इस ब्रांड में सस्ते दाम में मोनोटोन आउटफिट्स और क्लीन कट्स मिलते है जिसे लड़किया बिना कुछ सोचे खरीद सकती हैं।
दीपिका पादुकोण ने भी अनुष्का शर्मा की तरह मिंत्रा के साथ कोलैबोरेशन कर अपने क्लोदिंग ब्रांड की शुरुआत की है। यहां आपको हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे। जो अलग- अलग तरह के लोगों को आसानी से पसंद आ जाएंगे।
इंडियन मार्केट में इन दिनों सबसे पॉपुलर ब्रांड में से एक है ऋतिक रोशन का ब्रांड, जिसमें सबसे बेस्ट स्पोर्स वियर मिलते हैं। इसका नाम है hrx, जिसमें मेल और फीमेल दोनों के लिए स्पोर्टसवियर अवेलेवल हैं।
बॉलीवुड के तीन स्टाइलिस लेडी मलाइका अरोड़ा, बिपासा बसु और सुजैन खान एक साथ मिलकर एक क्लोदिग साइट चलाती हैं जहां आपको एक से बढ़कर एक स्टाइलिस कपड़े और जूते मिल जाएंगे।