फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है 2.0, 4 घंटे के मेकअप के बाद ऐसे बनते थे खूंखार विलेन

Thu, 29 Nov 2018 01:48 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
2.0 It took Akshay Kumar 4 Hours Daily to put Prosthetics makeup
फिल्म में सुपरविलेन के किरदार में ढलने तक का सफर अक्षय कुमार के लिए दर्द भरा था - फोटो : you tube

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के सुपर खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 धमाल मचाएगी, इस बारे में हम सब जानते हैं। सभी सिनेमाघर हाउसफुल हैं और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म कमाई के नये रिकॉर्ड कायम करेगी। पर क्या आपको मालूम है फिल्म में सुपरविलेन के किरदार में ढलने तक का सफर अक्षय कुमार के लिए कितना दर्दनाक था।

2.0 It took Akshay Kumar 4 Hours Daily to put Prosthetics makeup
दरअसल, फिल्म के किरदार के लिए अक्षय कुमार को प्रोस्थेटिक्स (कृत्रिम मेकअप) प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, - फोटो : Twitter

दरअसल, फिल्म के किरदार के लिए अक्षय कुमार को प्रोस्थेटिक्स (कृत्रिम मेकअप) प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, जिसमें रोजाना 4 घंटे लग जाते थे। इसके बाद उससे बड़ी परेशानी इस मेकअप को उतारते वक्त होती थी। मेकअप को उतारने भर में लगभग दो घंटे का समय लग जाता था।

2.0 It took Akshay Kumar 4 Hours Daily to put Prosthetics makeup
एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके धैर्य और शांति की परीक्षा थी। - फोटो : File Photo
एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके धैर्य और शांति की परीक्षा थी। मेकअप के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा था, "प्रोस्थेटिक्स प्रक्रिया मेरे लिए सचमुच मुश्किल भरी थी। इसमें मुझे लगभग साढ़े तीन से चार घंटे लग जाते थे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मुझे बिना कुछ किए चुपचाप बैठना होता था। तीन लोग मेरा मेकअप कर रहे होते थे और मुझे धैर्य रखना होता था, जो कई बार काफी मुश्किल हो जाता था। मैं कहना चाहूंगा कि इस प्रक्रिया ने मुझे शांत और धैर्यवान बनाया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 It took Akshay Kumar 4 Hours Daily to put Prosthetics makeup
अक्षय ने बताया उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान 38 से 40 दिन तक कुछ खाने तक की इजाजत नहीं थी। - फोटो : File Photo

अक्षय ने बताया उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान 38 से 40 दिन तक कुछ खाने तक की इजाजत नहीं थी। अक्षय ने बताया था, जब आप प्रोस्थेटिक मेकअप पहन लेते हैं तो आपको कुछ खाने की इजाजत नहीं होती। आपको अपनी बॉडी को संतुलित रखना होता है, क्योंकि आपके लिए जो बॉडीसूट बनाया जाता है वो आपकी साइज का बनाया जाता है। इसके चलते आपको सिर्फ लिक्विड डाइट पर रहना पड़ता है। सिर्फ मिल्कशेक, जूस और पानी पीने की इजाजत ही रहती है।

विज्ञापन
2.0 It took Akshay Kumar 4 Hours Daily to put Prosthetics makeup
वीडियो में देखें कैसे होता है प्रोस्थेटिक मेकअप। - फोटो : File Photo

क्या होती है प्रोस्थेटिक्स प्रक्रिया

ये तो आप सभी जानते हैं कि फिल्म '2.0' में अक्षय कुमार को उनका लुक देने के लिए प्रोस्थेटिक्स प्रक्रिया का सहारा लिया गया। पर क्या आप जानते हैं क्या होती है प्रोस्थेटिक्स प्रक्रिया। इस तकनीक में कलाकार के चेहरे और उसके शरीर के जिस भी हिस्से पर मेकअप होना होता है, उसे वैसे ही प्लास्टर ऑफ पेरिस से बना लिया जाता है। इसके बाद तैयार की गई डमी की सिलिकॉन की मदद से बाहरी और भीतरी सतह तैयार की जाती है। एक खास मिश्रण होता है जिसे दोनों सतहों के बीच भर दिया जाता है। जिसके बाद ये सीधा उस शख्स के चिपक जाता है और मास्क जैसा दिखने लगता है। इसका अंदाजा आप इस वीडियो से भी लगा सकते हैं। वीडियो में देखें कैसे होता है प्रोस्थेटिक मेकअप।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed