{"_id":"5bff6b7dbdec224168291bf1","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-brutally-troll-for-her-outfit-in-mumbai-wedding-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अप्सरा जितनी खूबसूरत दिखने के बावजूद ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, रणवीर की स्कर्ट ने किया सबको हैरान","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
अप्सरा जितनी खूबसूरत दिखने के बावजूद ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, रणवीर की स्कर्ट ने किया सबको हैरान
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh deepika padukone
- फोटो : instagram
Link Copied
इटली में रॉयल वेडिंग के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का पहला रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 28 नवंबर की शाम को किया गया। इस दौरान दोनों एक बार फिर रॉयल लुक में नजर आए, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर दोनों के इस लुक की तस्वीरें हर तरफ छाई हुई हैं।
2 of 5
deepika
रिसेप्शन में दीपिका ने आइवरी और गोल्ड कॉम्बिनेशन में चिकनकारी वर्क वाली साड़ी पहनी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने इसके साथ भारी जूलरी टीमअप की थी। एक बार फिर दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने थे। दीपिका की ये खूबसूरत ड्रेस अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन की है।
रणवीर ने भी दीपिका की ही तरह आइवरी और गोल्ड कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहन रखी थी। शेरवानी के साथ उन्होंने स्कर्ट पहनी थी, जिसे रोहित बल ने डिजाइन किया है। सोशल मीडिया पर रणवीर के इस लुक को लेकर फैन्स काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
इससे पहले दीपिका के शादी से अब तक जितने भी लुक आए, लोगों ने उनको किसी न किसी का कॉपी बताया। वहीं इस बार दीपिका बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि फैंस को शायद उनका ये लुक पसंद आए। पर इस बार भी ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
5 of 5
deepika
दीपिका के फैंस उनके इस लेटेस्ट लुक से भी निराश हैं। लोगों ने दीपिका के हेयरस्टाइल को लेकर कमेंट किए हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें हेयर स्टाइलिस्ट बदल देने की सलाह दी है। वहीं बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिन्हें दोनों का आउटफिट पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- जो भी मिलता है पहन लेते हो। एक दूसरे यूजर ने कहा- ये अब तक की सबसे गंदी ड्रेस है आपकी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।