फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zee Entertainment tells HC that Working out issues with CBFC over certificate for Kangana Ranaut Emergency

Emergency: 'सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड के साथ कर रहे काम', 'इमरजेंसी' के निर्माताओं ने हाईकोर्ट को बताया

Thu, 03 Oct 2024 02:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Oct 2024 02:48 PM IST
सार

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने गुरुवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि वह फिल्म के लिए प्रमाण पत्र जारी करने के मुद्दे पर सेंसर बोर्ड के साथ काम कर रही है।

विज्ञापन
Zee Entertainment tells HC that Working out issues with CBFC over certificate for Kangana Ranaut Emergency
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज सेंसर सर्टिफिकेट की वजह से अटकी हुई है। इस फिल्म को पिछले महीने 6 तारीख को रिलीज हो जाना था। लेकिन, सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से रिलीज टल गई। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए निर्माताओं से कहा। निर्माता इसके लिए मान चुके हैं। आज बॉम्बे हाईकोर्ट में इस फिल्म की सह निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट ने कहा कि वे सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड के साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

बीते महीने रिलीज होनी थी फिल्म
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने गुरुवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि वह फिल्म के लिए प्रमाण पत्र जारी करने के मुद्दे पर सेंसर बोर्ड के साथ काम कर रही है। यह फिल्म पहले 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को रिलीज करने के लिए प्रमाण पत्र जारी न करने के कारण यह केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के साथ विवाद में उलझ गई।
Navratri 2024: प्राची बंसल से लेकर परिवा प्रणति तक, टीवी अभिनेत्रियों ने साझा कीं नवरात्रि से जुड़ी अपनी यादें

विज्ञापन
विज्ञापन

वकील ने दी यह दलील
बीते सप्ताह सीबीएफसी ने हाईकोर्ट को बताया था कि यदि बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी के फैसले के अनुसार फिल्म में कुछ कट लगाए जाएं तो यह फिल्म रिलीज की जा सकती है। गुरुवार को वरिष्ठ वकील शरण जगतियानी ने न्यायमूर्ति बी पी कोलाबावाला और न्यायमूर्ति फिरदौस पूनीवाला की खंडपीठ को बताया कि मुद्दों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि सीबीएफसी और प्रतिवादी 2 (रनौत की मणिकर्णिका फिल्म्स व सह-निर्माता) के बीच मामला सुलझ रहा है'।
Parineeti Chopra: परिणीति ने साझा किया 'एनिवर्सरी डे' का मस्ती भरा वीडियो, पति राघव संग ऐसे बिताया खास दिन

विज्ञापन

शुक्रवार को होगी अगली सुनवाई
अब इस मामले पर कल शुक्रवार को सुनवाई होगी। इस सप्ताह की शुरुआत में सेंसर बोर्ड ने पीठ को बताया था कि रनौत की प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका ने कट्स पर सहमति जता दी है। वहीं, फिल्म की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सीबीएफसी को कंगना रनौत द्वारा निर्देशित फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश देने की मांग की थी। फिल्म 'इमरजेंसी' का निर्देशन कंगना ने किया है। इस फिल्म में वे पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी।
Singham Again: : इस दिन रिलीज होगा सिंघम अगेन का ट्रेलर, मुंबई में भव्य लॉन्च कार्यक्रम की चल रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed