फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When Actor Ranveer Singh talks about his first child said wants baby like deepika padukone as daughter

Ranveer Singh: 'अगर बेटी हो तो वो दीपिका जितनी क्यूट हो', जब रणवीर सिंह ने कही थी ये बात, अब पूरी हुई मुराद

Sun, 08 Sep 2024 01:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Sep 2024 01:34 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के यहां पहली संतान के रूप में बिटिया का आगमन हुआ है। इसी के साथ रणवीर सिंह की वह मुराद भी पूरी हो गई है, जिसका जिक्र उन्होंने एक रियलिटी शो के दौरान किया था।

विज्ञापन
When Actor Ranveer Singh talks about his first child said wants baby like deepika padukone as daughter
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मां बन गई हैं। उन्होंने बिटिया को जन्म दिया है। इसी के साथ रणवीर सिंह की मुराद भी पूरी हो गई है, जिसके बारे में उन्होंने एक शो के दौरान जिक्र किया था। दरअसल, 'द बिग पिक्चर' शो के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी फ्यूचर प्लानिंग पर बात करते हुए दीपिका पादुकोण जितनी एक क्यूट बिटिया के होने की इच्छा जताई थी। इसके अलावा उन्होंने  2022 में आई अपनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भी कुछ ऐसी ही बात कही थी। आखिर आज एक्टर की मुराद पूरी हो गई है।

विज्ञापन

बेटा चाहिए या बेटी? सवाल का रणवीर ने दिया था ये जवाब
वर्ष 2022 में रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' आई थी। इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह अपने घर बिटिया या बेटे के जन्म को लेकर बात करते नजर आए थे। तब एक्टर ने कहा था, 'भगवान जो भी चाहेंगे, वह तो होकर ही रहेगा। मेरे चाहने न चाहने से कुछ नहीं होगा'। उन्होंने आगे कहा था, 'जब हम मंदिर जाते हैं, तो प्रसाद में लड्डू मिलेगा या पेड़ा, यह हम तय नहीं कर सकते। बिल्कुल यही लॉजिक बच्चों के साथ भी अप्लाई होता है, इसलिए जैसा ऊपर वाला चाहेंगे उसे प्रसाद समझ कर खुश रहूंगा'।
Jigra Teaser Out: जिगरा का जबर्दस्त टीजर हुआ रिलीज, वेदांग को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करती दिखीं आलिया भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज देखते हैं दीपिका की तस्वीर
इसके अलावा अभिनेता ने एक रियलिटी शो के दौरान इस बात की भी इच्छा जाहिर की थी कि, अगर कभी उनकी बेटी होती है तो वह चाहते हैं, कि वह बिल्कुल दीपिका जैसी क्यूट सी हो। रणवीर ने कहा था, 'आने वाले कुछ वर्षों में हमारे बच्चे होंगे। मुझे मेरी पत्नी दीपिका बहुत क्यूट लगती हैं और दीपिका का बचपन अभी से भी ज्यादा क्यूट था तो मैं अपनी पत्नी दीपिका जैसी ही एक क्यूट बेटी चाहता हूं। इसके लिए मैं रोज दीपिका की बचपन की तस्वीर देखता हूं'। 
Arindam Sil: बंगाली फिल्म निर्माता अरिंदम सिल पर यौन शोषण के आरोप, डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने किया निलंबित

विज्ञापन

फैंस को नन्ही परी की पहली झलक का इंतजार
आज रविवार को दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है। रणवीर और दीपिका के घर शादी के करीब छह साल बाद किलकारी गूंजी है। इस खूबसूरत जोड़ी ने वर्ष 2018 में शादी रचाई थी। डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही दीपिका पादुकोण ने मैटरनिटी शूट कराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। फैंस को अब नन्ही परी की पहली झलक का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed