कोरोना शुरू होने से ठीक पहले भारतीय ओटीटी जगत में अपनी तरह के अनोखे जासूसी थ्रिलर ‘स्पेशल ऑप्स’ से डिजिटल दुनिया का बड़ा धमाका करने वाले निर्देशक नीरज पांडे की इस सीरीज की अगली कड़ी ‘स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी’ की कहानी भी अब खुलने लगी है। मंगलवार को रिलीज हुए इसके ट्रेलर के मुताबिक ये कहानी 20 साल पहले संसद पर हुए हमले के साथ शुरू होती है। खुफिया तंत्र की इस विफलता पर युवा हिम्मत सिंह पर बर्खास्तगी की तलवार लटकने लगी और वह राजनीति, अफसरशाही, हनी ट्रैपिंग व एक के बाद एक होने वाली हैरतअंगेज घटनाओं में उलझ जाता है। इस बीच हिम्मत सिंह अपने शैक्षणिक दिनों के पुराने दोस्त के साथ मिलकर एक भारतीय अधिकारी का पीछा करता है। हिम्मत सिंह को पता चलता है कि यह लापता अधिकारी रॉ की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उसे तत्काल खोजे जाने की जरूरत है। हिम्मत मॉरिशस में अपने स्थानीय स्रोतों को सक्रिय करता है और उस अधिकारी को तलाशने व बचाने के सफर पर निकल पड़ता है। जल्द ही हिम्मत और विजय को ऐसी बहुत सारी चीजों के बारे में पता चलता है, जो आंखों को दिखाई नहीं दे रहीं।
Special Ops 1.5: हिम्मत सिंह की असली कहानी का पहली बार खुलासा, ट्रेलर में दिखे ये दिलचस्प किरदार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 19 Oct 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन