सिनेमाघरों से ज्यादा लोगों का झुकाव ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद अलग-अलग कंटेंट की वेब सीरीज दर्शकों को बहुत लुभाती हैं। लेकिन कुछ कंटेंट ऐसे हैं जिनको देखने में दर्शक बहुत दिलचस्पी दिखाते हैं, इन्हीं में से एक है बोल्ड कंटेंट। ओटीटी पर रिलीज हुई कई बोल्ड वेब सीरीज अपने कंटेंट को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। इन सीरीज में दिखाए गए कई एडल्ट सीन्स को लेकर अक्सर विवाद खड़े होते रहते हैं। ऐसे में अब ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'पौरषपुर' में दर्शकों के लिए हद से ज्यादा एडल्ट कंटेंट परोसा गया था। काफी समय तक अपने एक बोल्ड सीन को लेकर चर्चाओं और विवादों के घेरे में रही 'पौरषपुर' की अभिनेत्री अश्मिता बख्शी ने बोल्ड सीन्स को लेकर एक बार फिर कई खुलासे किए हैं। जिसकी वजह से यह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
Bold Scene: बोल्ड सीन फिल्माने के लिए एक्ट्रेस के बदन पर गिराया गया गर्म मोम, अश्मिता ने बताई शॉकिंग सच्चाई
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन