कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज 'पंचायत 2' रिलीज हो चुकी है और सभी कलाकारों के साथ अभिनेता रघुबीर यादव एक बार फिर से अपने चिरपरिचित अंदाज में प्रधानजी बनकर दर्शकों जमकर गुदगुदा रहे हैं। वेब सीरीज से लेकर कई फिल्मों में नजर आ चुके रघुबीर यादव अपनी एक्टिंग के साथ ही गायकी से भी एक अलग पहचान रखते हैं। तो चलिए जानते हैं अभिनय की दुनिया में कैसा रहा रघुवीर यादव का सफर।
किसान परिवार में जन्में रघुबीर यादव को बचपन से ही गाने का शौक था, इसलिए वह बॉलीवुड में सिंगर बनना चाहते थे और अपनी इसी चाहत के चलते वह बिना घर वालों की मर्जी के 15 साल की उम्र में घर से भाग गए थे। इसके बाद वह एक पारसी थिएटर से जुड़े और शुरूआती शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए और यहां पर नेशनल स्कूल ऑफ ड्राम में एडमिशन लिया और यहीं से उनका अभिनय की दुनिया में सफर शुरू हुआ।
मुंगेरी लाल के हसीन सपने से मिली पहचान
सबसे पहले फिल्म मैसी साहब के लिए निर्देशक प्रदीप कृष्ण की पत्नी रघुबीर यादव का नाम सामने रखा था। फिल्म 'मैसी साहब' और पीपली लाइव से अभिनेता ने दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई। हालांकि रघुबीर यादव को सबसे ज्यादा पहचान 1990 में दूरदर्शन पर आए शो 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' से मिली थी। इस किरदार के बाद उन्हें घर घर में मुंगेरलाल के नाम से पहचाना जाने लगा था।
4 of 4
रघुबीर यादव
- फोटो : अमर उजाला
सिल्वर पीकॉक पाने वाले पहले एक्टर
अभिनेता रघुबीर यादव की गिनती उन कलाकारों में होती है, जिन्होंने सिर्फ कुछेक किरदारों ने नहीं बल्कि सभी में अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी है। हर दृश्य को बड़ी सहजता के साथ निभाने वाले रघुबीर ने अपने करियर में कई तरह की भूमिकाएं अदा कीं हैं। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 'सिल्वर पीकॉक' से भी नावाजा गया है। बॉलीवुड में यह अवॉर्ड पाने वाले वह पहले अभिनेता हैं।