घर बैठे फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठाने वाले दर्शकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। इस हफ्ते भी हर बार की तरह कई धमाकेदार फिल्मों और वेब सीरीज ने इस वीकएंड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है। इस वीकएंड डिस्नी प्लस हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे कई ओटीटी प्लेटफार्म पर कई फिल्मों और वेब सीरीज रिलीज हुई है। चलिए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट पर।
2 of 7
द बकिंघम मर्डर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द बकिंघम मर्डर्स
द बकिंघम मर्डर्स एक हिंदी थ्रिलर फिल्म है, जो एक शाही संपत्ति की पृष्ठभूमि में अपराध और जांच की एक मनोरंजक कहानी को उजागर करती है। जैसे-जैसे रहस्य गहराता जाता है, एक जासूस कई खौफनाक हत्याओं के पीछे की सच्चाई को उजागर करती है। इसमें जासूस का किरदार करीना कपूर ने निभाया है। यह फिल्म 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
3 of 7
विजय 69
- फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix_in
विजय 69
अनुपम खेर की 'विजय 69' भी इस वीकएंड दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ नेटफ्लिक्स पर 8 नवंबर को आ चुकी है। फिल्म एक्शन से भरपूर है, जो एक मध्यम आयु वर्ग के व्यक्ति की प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित है, जो अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने और अपनी योग्यता साबित करने की कोशिश करता है। दृढ़ संकल्प और धैर्य से भरपूर यह फिल्म उसके व्यक्तिगत और शारीरिक चुनौतियों का सामना करते हुए उसके परिवर्तन को दिखाती है।
4 of 7
वेट्टैयन
- फोटो : इंस्टाग्राम@LycaProductions
वेट्टैयन
तमिल फिल्म 'वेट्टैयन' एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ड्रग व्यापार के मामले की जांच करता है, लेकिन उसे इसके पीछे कई अपराध भी देखने को मिलते हैं। फिल्म में रजनीकांत, मंजू वारियर, अमिताभ बच्चन, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वेट्टैयन 8 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। आप इस वीकएंड इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
5 of 7
देवरा पार्ट 1
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
देवरा
'देवरा' फिल्म तटीय भूमि की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें नायक वंचित लोगों और दुष्टों के भय का रक्षक बन जाता है। फिल्म में जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर, चैत्र राय, श्रुति मराठे, सैफ, अली खान, शाइन टॉम चाको और मुरली शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'देवरा' 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस वीकएंड पर इसका मजा भी ले सकता हैं।