देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसकी वजह से कुछ राज्यों ने दफ्तरों को फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने के आदेश दिए हैं। वहीं कुछ राज्यों ने निजी दफ्तरों को घरों से काम करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इस दौरान आपके मनाेरंजन में कोई कमी नहीं आएगी। क्योंकि नेटफ्लिक्स, डिज्नी+हॉटस्टार और वूट आपके लिए कुछ मजेदार सीरीज लेकर आया है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वालीं वेब सीरीज के बारे में...
OTT Release This Week: इस हफ्ते रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज, यहां देखिए क्या है आपके लिए खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश ही सही
मुख्य रूप से 70 के दशक में बेल-बॉटम्स और बेहतरीन संगीत के सुनहरे युग में स्थापित वेब सीरीज 'रंजिश ही शाही' शंकर, आमना और अंजू के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। शादीशुदा होने के बावजूद एक हताश फिल्म निर्देशक शंकर, एक अभिनेत्री के साथ संबंध बनाता है। यह घटना हमेशा के लिए उसका जीवन बदल देती है। उनकी शादीशुदा जिंदगी को तबाह कर देती है। महेश भट्ट द्वारा निर्मित इस शो में ताहिर भसीन, अमला पॉल, अमृता पुरी हैं। यह सीरीज वूट सेलेक्ट पर 13 जनवरी को रिलीज होगी।
ये काली काली आंखें
नेटफ्लिक्स पर हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज 'ये काली काली आंखें' इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है। यह सीरीज सत्ता के शोषण को दर्शाती है। एक राजनेता की बेटी एक आदमी का पीछा करती है और उसे अपना बनाने के लिए कुछ भी करने के लिए तत्पर रहती है। हालांकि, वह पुरुष उसके साथ कोई भी रिश्ता नहीं बनाना चाहता है। इसलिए वह भागने की कोशिश करता है, जिसकी वजह से उसके लिए आगे का रास्ता अंधकारमय और जोखिम भरा होता है। यह सीरीज शुक्रवार यानी 14 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
इटरनर्ल्स
जैक किर्बी द्वारा बनाई गई कॉमिक सीरीज पर आधारित, 'इटरनर्ल्स' सुपरपावर वाले के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है। एंजेलीना जोली, जेम्मा चान, रिचर्ड मैडेन, कुमैल नानजियानी, लॉरेन रिडलॉफ, ब्रायन टायर हेनरी, सलमा हायेक, लिया मैकहुग, डॉन ली और किट हैरिंगटन सहित अन्य दिग्गज कलाकारों के साथ, इटरनर्ल्स एक मस्ट वॉच फिल्म है। इसमें सुपरपावर वाले लोग गुप्त रूप से ग्रह पर रहते हैं और एवेंजर्स: एंडगेम की घटनाओं के बाद बाहर आते हैं। ऑस्कर विजेता क्लो झाओ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक समलैंगिक सुपरहीरो और बधिर सुपरहीरो भी है। ये फिल्म 12 जनवरी डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
द जर्नलिस्ट
यह सीरीज 2019 में इसी नाम से रिलीज हुई एक हिट थियेट्रिकल फीचर फिल्म की रिमेक है। 'द जर्नलिस्ट' जापानी राजनीतिक अपराधों और हाल के वर्षों के घोटालों के चर्चा को सही ठहराता है। इस सीरीज का मुख्य किरदार सामाजिक वर्जनाओं, रोमांचक घटनाक्रमों और स्टाइलिश दृश्यों से जुझता है। इस फिल्म ने 43वें जापान अकादमी पुरस्कारों में तीन प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार जीते, जिसमें वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के साथ-साथ कई अन्य फिल्म पुरस्कार भी शामिल हैं। द जर्नलिस्ट में रयोको योनेकुरा (डॉक्टर एक्स, लीगल वी) नायक अन्ना मत्सुदा की भूमिका निभाते हैं, जो एक टोटो न्यूजपेपर रिपोर्टर है, जिसे 'न्यूज मीडिया के मावरिक' के रूप में जाना जाता है। यह पत्रकार आधुनिक जापानी समाज में मुद्दों को उजागर करने का प्रयास करता है। यह मिचिहितो फ़ूजी द्वारा निर्देशित है। यह सीरीज गुरुवार यानी 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।