फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Criminal Justice 3: पटना से लौटे पंकज ने शुरू की ‘क्रिमिनल जस्टिस 3’ की शूटिंग, ‘इल्लीगल 2’ की कामयाबी ने बढ़ाई चुनौती

Mon, 10 Jan 2022 04:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 10 Jan 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
Criminal Justice 3: Pankaj who returned from Patna starts shooting for Criminal Justice 3 the success of Illegal 2 raises the challenge
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सितंबर में 45 साल के हुए पंकज त्रिपाठी के लिए साल 2021 बेहतरीन गुजरा है। सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई बेस्ट 10 फिल्मों की ‘अमर उजाला’ लिस्ट में उनके लीड रोल वाली फिल्म ‘कागज’ तीसरे नंबर पर और फिल्म ‘मिमी’ पहले नंबर पर रही। सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘83’ में उनके निभाए किरदार मान सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा हर तरफ हो ही रही हैं। हां, बीच में यशराज फिल्म्स की ‘बंटी और बबली 2’ ने स्वाद जरूर थोड़ा खराब किया लेकिन पंकज त्रिपाठी ने नए साल में नए सफर पर निकल चुके हैं। इस साल वह अक्षय कुमार के साथ दो फिल्मों ‘बच्चन पांडे’ और ‘ओ माई गॉड 2’ में काम कर रहे हैं और साथ ही वह शुरू कर चुके हैं अपनी चर्चित वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के तीसरे सीजन की शूटिंग।

Criminal Justice 3: Pankaj who returned from Patna starts shooting for Criminal Justice 3 the success of Illegal 2 raises the challenge
इल्लीगल 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लोकप्रिय कोर्ट रूम ड्रामा ‘क्रिमिनल जस्टिस’ की तीसरी किस्त में माधव मिश्रा के रूप में फिर से वापसी के लिए पंकज त्रिपाठी कमर कस चुके हैं। ये उनकी अपनी सबसे पसंदीदा भूमिकाओं में भी शामिल रही हैं। शो के निर्माताओं ने सीरीज के तीसरे सीजन को थोड़ा भव्य तरीके से शूट करने की कोशिश शुरू की है। इरादा शायद वूट सेलेक्ट की सीरीज ‘इल्लीगल’ के दूसरे सीजन से बेहतर सीरीज शूट करने की है। अश्विनी चौधरी निर्देशित ‘इल्लीगल 2’ ने लीगल सीरीज में एक नया पैमाना सेट किया है। इस बार कुछ नए और कुछ पुराने किरदारों का मिश्रण एक नई कहानी में एक साथ नज़र आएगा।

Criminal Justice 3: Pankaj who returned from Patna starts shooting for Criminal Justice 3 the success of Illegal 2 raises the challenge
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पंकज त्रिपाठी, हाल ही में अपने माता पिता के घर गोपालगंज, पटना स्थित बेलसंड से अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मना कर लौटे है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई में जनवरी के पहले सप्ताह से वह ‘क्रिमिनल जस्टिस 3’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। ये सीरीज हमेशा पंकज के दिल के काफी करीब रही है। 2019 में शुरू हुई इस सीरीज ने ओटीटी में वकीलों पर बनी सीरीज में अपनी अलग पहचान बनाई है। और लगातार तीसरे साल इसका तीसरा सीजन शूट होना ही इसकी कामयाबी की गवाही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Criminal Justice 3: Pankaj who returned from Patna starts shooting for Criminal Justice 3 the success of Illegal 2 raises the challenge
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पंकज त्रिपाठी, कीर्ति कुल्हारी और अनुप्रिया गोयनका के साथ ही ‘क्रिमिनल जस्टिस 2’  के कलाकारों में आशीष विद्यार्थी, दीप्ति नवल, जीशु सेनगुप्ता, शिल्पा शुक्ला, पंकज सारस्वत, अयाज खान, कल्याणी मुले, अजीत सिंह पलावत, खुशबू अत्रे, तिर्था मुरबाडकर आदि शामिल रहे हैं। बीते सीजन की कहानी आठ एपीसोड तक चली थी और तब इसे रोहन सिप्पी व अर्जुन मुखर्जी ने निर्देशित किया था।

विज्ञापन
Criminal Justice 3: Pankaj who returned from Patna starts shooting for Criminal Justice 3 the success of Illegal 2 raises the challenge
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने इस नए अवतार के बारे में पंकज त्रिपाठी कहते हैं, ‘‘अपने पसंदीदा किरदार माधव मिश्रा के रूप में वापसी कर बहुत अच्छा लग रहा है। अभी तीसरे सीजन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताऊंगा। लेकिन, इतना तो तय है कि इस बार भी कुछ अलग सा आपको इस सीरीज में देखने को मिलेगा।’’

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed