ई कॉमर्स वेबसाइट्स और वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं के लिए देश में बने नए नियमों के अनुपालन की तरफ इन कंपनियों का खास ध्यान अब भी नहीं हैं। अधिकतर कंपनियों ने अब तक न तो अपने स्थानीय कार्यालयों के पते अपनी वेबसाइट्स पर दर्शाने शुरू किए हैं और ना ही शिकायत अधिकारी का नाम, पता, उसका फोन नंबर और ईमेल आईडी वेबसाइट पर दिखाना शुरू किया है। देश में अपने कमजोर कंटेंट के चलते अपेक्षित संख्या में डाउनलोड का टारगेट पूरा करने में विफल रही कंपनी नेटफ्लिक्स ने अपनी दरों में हाल ही में भारी कटौती की है, लेकिन अगर आप नेटफ्लिक्स के ग्राहक हैं और ये सोच रहे हैं कि अपना प्लान आप मौजूदा माह की ग्राहकी पूरी होने के बाद बदलेंगे तो संभल जाएं। नेटफ्लिक्स ने प्लान बदलने की ये सुविधा ग्राहकी के सक्रिय रहने के दौरान ही दे रखी है। और, ये बदलाव भी नया शुल्क लेने के बाद वह अगले चक्र से लागू कर रहा है। इस बारे में नेटफ्लिक्स के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि भी ग्राहकों की मदद नहीं कर पा रहे हैं।
2 of 5
Netflix New Plans
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगर आप इसलिए खुश थे कि आपका नेटफ्लिक्स का 649 रुपये महीने का प्लान अगले मासिक चक्र में 499 रुपये का होने वाला है तो आप गलतफहमी में हैं। अपने प्लान के रेट घटाने के बाद भी मासिक ग्राहकी को रीन्यू करते समय ये दरें कम करने का कोई ऑटोमैटिक ऑप्शन नेटफ्लिक्स की वेबसाइट पर नहीं है। रीन्यू करते समय अगर आप सतर्क नहीं रहे तो ये अब भी पुरानी दरों पर ही आपके कार्ड या नेटबैकिंग से पैसा चार्ज कर रहा है। और, रीन्यू करते समय आप सतर्क भी रहें तो भी अगले महीने की ग्राहकी रीन्यू करते समय आप अपने प्लान को बदल नहीं सकते क्योकि नेटफ्लिक्स तब आपके अकाउंट को होल्ड पर रख दिया बताता है।
3 of 5
Netflix New Plans
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मासिक शुल्क की अंतिम तारीख के बाद अगले महीने का एडवांस शुल्क जमा करते समय प्लान बदलने की ऐसी ही एक कोशिश करके देखने पर पता चला कि नया शुल्क ग्राहकों को अब भी पुरानी दर पर ही देना पड़ रहा है, इसके बाद ही अकाउंट में प्लान चेंज करने का ऑप्शन दिखता है। और, ये भी तय नहीं है कि ऑप्शन दिखेगा ही, इसके लिए नेटफ्लिक्स ने ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करने का सूचना जरूर वेबसाइट पर दे रखी है। यानी कि देश के कोने कोने में नेटफ्लिक्स के प्लान बदलने का जो ढिंढोरा इस साल पीटा गया, उस पर अमल ये कंपनी अगले साल से ही करने जा रही हैं।
नेटफ्लिक्स के प्लान की दरों में बदलाव के बाद जो नए प्लान भारत में उपलब्ध हैं उनमें सबसे ज्यादा कीमत का प्लान 649 रुपये का है जिसमें एचडी क्वालिटी के साथ इसका वीडियो कंटेंट चार लोग एक साथ देख सकते हैं। इसी कीमत में पहले दो यूजर्स वाला प्लान आता था जिसकी कीमत अब घटकर 499 रुपये रह गई है। सिंगल यूजर वाला टीवी, लैपटॉप प्लान अब 199 रुपये का है और सिर्फ मोबाइल वाला प्लान 149 रुपये का हो गया है। नेटफ्लिक्स की ये दरें मासिक हैं।
5 of 5
netflix
- फोटो : Social Media
नेटफ्लिक्स ने अपनी एक कॉरपोरेट कैंपेन के तहत हाल ही में आउटडोर, प्रिंट और वीडियो के जरिये अपनी इन नई ग्राहकों दरों का देश भर में जमकर प्रचार किया लेकिन इस प्रचार के दौरान कहीं ये नहीं बताया गया कि ये प्लान तुरंत बदल लें और ये भी कि नए प्लान अगले ग्राहकी रीन्यूल के दौरान भी उसके अगले मासिक चक्र से ही लागू हो सकते हैं। इस बारे में नेटफ्लिक्स से जब नेटफ्लिक्स के देश मे स्थित शिकायत अधिकारी का विवरण मांगा गया तो वह देने में विफल रहे।