टीवी प्रेजेंटर, कॉमेडियन और अभिनेता मनीष पॉल बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बात को खुद एक्टर ने कंफर्म किया है। मनीष जल्द ही रीतम श्रीवास्तव के निर्देशन वाली थ्रिलर ड्रामा में डिजिटल पर अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ न बताते हुए उन्होंने कहा, 'मैं ऐसी भूमिकाएं पाकर खुश हूं जहां मुझे अपना कौशल दिखाने का भरपूर मौका मिल रहा है।
Maniesh Paul: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर जलवा दिखाने के लिए तैयार मनीष पॉल, इस वेब सीरीज में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 01 Sep 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन