वीकेंड का प्लान आपने अभी से बनाना शुरू कर दिया होगा, परिवार या पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम गुजारेंगे। दोस्तों के साथ गपशप करेंगे। इन पलों को आप और भी खास बना सकते हैं, घर बैठे ओटीटी पर कई धमाकेदार सीरीज और फिल्में इस हफ्ते अपने करीबियों के साथ देख सकते हैं। यहां देखिए, ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट।
2 of 8
फिल्म 'तीसरी बेगम' में मुग्धा गोडसे
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
तीसरी बेगम
फिल्म ‘तीसरी बेगम’ एक सामाजिक मुद्दे पर बात करती है। इस फिल्म को दर्शक वेब्स ओटीटी पर मुफ्त में देख सकते हैं। यह फिल्म 18 जुलाई 2026 से स्ट्रीम होगी। निर्माता, लेखक एवं निर्देशक के सी बोकाड़िया ने यह फिल्म बनाई है। कायनात अरोड़ा, मुग्धा गोडसे, रचना श्याम इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं।
3 of 8
'रक्तांचल' सीजन 3 की स्टार कास्ट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
रक्तांचल सीजन 3
सीरीज 'रक्तांचल सीजन 3' भी इस हफ्ते ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। यह अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। रितम श्रीवास्तव निर्देशित यह सीरीज 16 जुलाई 2026 से स्ट्रीम होगी। दर्शक बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में इस सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं। इसकी कहानी सिद्धार्थ मिश्रा ने लिखी है। यह सीरीज पूर्वांचल के माफिया की असल कहानी पर बनी है। इसमें क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर और करण पटेल जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।
4 of 8
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl
मां इंटी बंगारम
मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। लेकिन परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत सामने आने लगता है, तो उसे उन्हीं लोगों की मदद करनी पड़ती है जो उस पर पूरी तरह भरोसा नहीं करते हैं। फिल्म में लीड रोल में सामंथा हैं। यह फिल्म जीयो हॉटस्टार पर 17 जुलाई से स्ट्रीम हाेगी।
5 of 8
सीरीज 'द हॉक'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
द हॉक
‘द हॉक’ एक स्पोर्ट्स कॉमेडी सीरीज है। इसमें हॉकिन्स नाम का एक गोल्फ लीजेंड है, जो अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद एक बड़ी चैंपियनशिप में आखिरी बार हिस्सा लेना चाहता है। उसकी वापसी से आस-पास के सभी लोग परेशान हो जाते हैं, जिसमें बेटा लांस भी शामिल है। वह गोल्फ का नया सुपरस्टार है। इस सीरीज में विल फेरेल और जिमी टैट्रो जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं। सीरीज नेटफ्लिक्स पर 16 जुलाई को स्ट्रीम होगी।