रोहन सिप्पी के निर्देशन में बनी बेहतरीन लीगल ड्रामा वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' का तीसरा सीजन आ चुका है। पंकज त्रिपाठी स्टारर इस सीरीज के पहले दोनों सीजन को भी काफी पसंद किया था और ऐसे में दर्शक काफी समय से तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब जब शो ओटीटी पर स्ट्रीम कर रहा है, तो दर्शक एक बात से खुश नहीं हैं और अपनी नाराजगी वह सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।
2 of 4
क्रिमिनल ज स्टिस 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'क्रिमिनल जस्टिस 3' में पंकज त्रिपाठी ने माधव मिश्रा की भूमिका निभाई है। माधव मिश्रा का किरदार ह्यूमर और इमोशन से भरा हुआ है। ऐसे में दर्शक इसे बेहद पसंद करते हैं। तीसरे सीजन को दर्शकों का प्यार तो मिल रहा है, लेकिन वह मेकर्स से खफा भी हैं। उन्हें लग रहा है, जैसे उनके साथ धोखा हुआ है। दरअसल, शो 26 अगस्त से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रहा है, लेकिन अभी सिर्फ दो एपिसोड ही रिलीज हुए हैं। मेकर्स का प्लान है कि शो के बाकी एपिसोड साप्ताहिक योजना के तहत एक-एक करके रिलीज किए जाए।
3 of 4
क्रिमिनल जस्टिस 3
- फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों को मेकर्स की ये बात अच्छी नहीं लगी और वो उनकी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर क्यों सभी एपिसोड को एक साथ स्ट्रीम नहीं किया जा रहा है। वहीं, कुछ दर्शक इसे मेकर्स की स्ट्रेटजी बता रहे हैं। उनका कहना है कि दो एपिसोड आने के बाद से ही दर्शक इसकी चर्चा करने लगे हैं। ऐसे में शो को कुछ नए दर्शक भी मिल जाएंगे और लोगों की नए एपिसोड को लेकर दिलचस्पी भी बढ़ जाएगी। इसलिए हो सकता है कि मेकर्स ने ये योजना बनाई हो।
4 of 4
क्रमिनल जस्टिस सीजन 3 में पंकज त्रिपाठी
- फोटो : social media
'क्रिमिनल जस्टिस' की कहानी की बात करें तो तीसरे सीजन में दिखाया गया है कि माधव मिश्रा को एक केस मिलता है, जिसमें जीतने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। माधव मिश्रा को मुकुल नाम के बच्चे का केस लड़ना है, जिस पर उसकी ही सौतेली बहन जारा की हत्या का आरोप लगा है। वहीं, शो में पंकज त्रिपाठी, श्वेता बसु प्रसाद, पूरब कोहली, स्वास्तिका मुखर्जी और गौरव गेरा मुख्य भूमिकाओं में हैं।