{"_id":"6138c5288ebc3eb7827abdc9","slug":"bigg-boss-ott-shamita-shetty-lost-her-first-boyfriend-in-a-car-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss Ott: पहले ब्वॉयफ्रेंड को याद कर रो पड़ीं शमिता शेट्टी, कार एक्सीडेंट में हुई थी मौत","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bigg Boss Ott: पहले ब्वॉयफ्रेंड को याद कर रो पड़ीं शमिता शेट्टी, कार एक्सीडेंट में हुई थी मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 08 Sep 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में पहले दिन से शमिता शेट्टी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल में ही बिग बॉस में शमिता अपने को कंटेस्टेंट राकेश बापट संग रोमांस करती दिख रही थीं। लेकिन दोनों के बीच की तकरार भी किसी से छिपी नहीं है। इसके बावजूद दोनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिताते नजर आते हैं। इतना ही नहीं शो में वह एक दूसरे को किस तक करे नजर आए हैं। लेकिन शो के दौरान शमिता शेट्टी ने अपनी जिंदगी के ऐसे पन्ने को खोला जिसे याद करके उनकी आंखे भर आईं।
दरअसल, शमिता घर में अपनी दोस्त नेहा भसीन के साथ बात करती नजर आई थीं। उन्होंने नेहा से अपने दिल का दर्द बयां किया। शमिता ने बताया कि उन्होंने अपने पहले ब्वॉयफ्रेंड को एक कार एक्सीडेंट में खो दिया था। इतना कहते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए।
2 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : Instagram
शमिता ने बताया कि वह इसलिए इतनी सेंसिटिव हैं क्योंकि उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने ब्वॉयफ्रेंड को खो दिया था। शमिता सिर्फ 18 साल की थी जब उनका पहला ब्वॉयफ्रेंड कार एक्सीडेंट में नहीं रहा। ब्वॉयफ्रेंड को खोने के बाद शमिता टूट गई थीं। यही वजह है शमिता ने अपनी जिंदगी में इतने लंबे समय तक किसी को आने की इजाजत नहीं दी।
बिग बॉस में शमिता ये भी कहती दिखीं कि लंबे समय बाद अब जाकर उन्होंने राकेश के साथ रिश्ता बनाने की शुरुआत की है क्योंकि राकेश उन्हें अच्छे इंसान लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : Instagram
बिग बॉस में आने के बाद शमिता राकेश को पसंद करने लगी हैं। लेकिन हाल में हुए दोनों के बीच झगड़े की वजह से शमिता और राकेश एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। दरअसल, घर में निशांत और प्रतीक ने कई बार ये मुद्दा उठाया था कि शमिता राकेश को काफी डोमिनेट करती हैं। जिस बात से शमिता काफी भड़क गई थीं। वहीं राकेश ने इस बात पर कुछ रिएक्ट नहीं किया था और शमिता को ये बात पसंद नहीं आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : Instagram
राकेश पूरे शो में शमिता का साथ देते हुए नजर आए हैं। वहीं घर में अब तक सभी जोड़ियां कनेक्शन्स में खेल रही थीं लेकिन अब ये कनेक्शन का खेल खत्म कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद शमिता और राकेश के बीच दूरियां दिख रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।