फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: करण जौहर के शो को पड़ी सोशल मीडिया स्टार्स की जरूरत, आशिका भाटिया और शेजादा कक्कड़ की होगी एंट्री

Wed, 08 Sep 2021 05:20 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 08 Sep 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar's show needs social media stars, Aashika Bhatia and Shejada Akshu Kakkar will enter
आशिका व शेजादा - फोटो : अमर उजाला
डिजिटल सेंसेशन आशिका एवं शेज़ादा बिग बॉस ओटीटी संडे का वार एपिसोड में दिखाई देंगे। देश के सबसे बड़े रियल्टी शोज में से एक बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर खुद ही हमेशा सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इस शो को भी अब सोशल मीडिया सितारों की जरूरत पड़ती दिख रही है। आशिका भाटिया एक इंटरनेट सेंसेशन और लोकप्रिय टीवी स्टार हैं और शेज़ादा को लोग अक्षय कक्कड़ के नाम से भी जानते हैं। वह ‘एमटीवी एस ऑफ स्पेस 2’ फेम कलाकार हैं। ये दोनों बिग बॉस ओटीटी पर वीकेंड का वार एपिसोड में दिखाई देंगे। इन दोनों ने डिजिटल दुनिया में खूब नाम कमाया है। आशिका के 19.2 मिलियन फैन बताए जाते हैं तो दूसरी तरफ प्लस साइज मॉडल और अभिनेता शेज़ादा उर्फ अक्षय कक्कड़ के भी 98 लाख फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर हैं।
Karan Johar's show needs social media stars, Aashika Bhatia and Shejada Akshu Kakkar will enter
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एमएक्स टकाटक के ये सितारे बिग बॉस ओटीटी के लोकप्रिय प्रतियोगियों शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सेहजपाल और निशांत भट्ट आदि को टकाटक चैलेंज देते हुए दिखाई देंगे। पहली बार सोशल मीडिया इफ्ंलुएंसर्स को बिग बॉस जैसे रियल्टी शो में आमंत्रित किया गया है और डिजिटल दुनिया में सोशल मीडिया सितारों की बढ़ती धमक का ये नया आगाज भी हो सकता है।
Karan Johar's show needs social media stars, Aashika Bhatia and Shejada Akshu Kakkar will enter
आशिका भाटिया - फोटो : अमर उजाला मुंबई
करण जौहर से मुलाकात के लिए उत्साहित आशिका भाटिया कहती हैं, ‘‘बाल कलाकार के रूप में मैं टेलीविजन से लंबे समय से जुड़ी हूं और बिग बॉस रियल्टी शो देखना मुझे पसंद है। करन जौहर की फिल्में देखकर मुझे अभिनय का प्रोत्साहन मिलता है। मैंने टकाटक पर लगभग एक साल पहले कंटेंट बनाना शुरू किया और उसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुझे दर्शकों से जो प्यार मिला, उसने मुझे अलग-अलग तरह का कंटेंट बनाने के लिए प्रेरित किया और अब मैं करन जौहर से मिलने के लिए उत्साहित हूं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar's show needs social media stars, Aashika Bhatia and Shejada Akshu Kakkar will enter
शेजादा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
वही बिग बॉस ओटीटी में प्रवेश करने के बारे में शेजादा कहते हैं, ‘‘कंटेंट क्रिएटर के रूप में मेरा सफर जब शुरू हुआ, तब मुझे सोशल मीडिया की ताकत के बारे में नहीं पता था। मैंने डांस करना शुरू किया क्योंकि वो मुझे अच्छा लगता था। इसके बाद दर्शक मुझे पसंद करने लगे। जब मैंने देखा कि प्लस-साइज समुदाय मेरे वीडियो से प्रेरणा लेता है तो मुझे काफी प्रोत्साहन मिला। मैं करन जौहर का फैन हूं। उनसे मिलना एक सपने के सच होने जैसा है।’’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed