प्राइम वीडियो की दुनिया भर में सराही गई हिंदी सीरीज ब्रीद का जिक्र ओटीटी कारोबार में वैसे ही होता है जैसे नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स का होता है। इन दोनों सीरीज ने अपने अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म के भारत में पैर जमाने में बड़ी भूमिका निभाई है। ब्रीद के दूसरे सीजन में अभिषेक बच्चन के लीड रोल में होने की खबर हम आपको पहले ही दे चुके हैं। अब खबर ये है कि इस सीरीज की अगली तीन सीरीज के लिए लीड कलाकारों की तलाश शुरू हो चुकी है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो की प्रतिष्ठित वेब सीरीज 'ब्रीद' के दूसरे सीजन से अभिषेक बच्चन डिजिटल दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इस सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर मिल रही प्रतिक्रियाओं ने निर्माताओं में भी नया उत्साह भर दिया है। जानकारी के मुताबिक दूसरे सीजन के रिलीज होने से पहले ही इसके अगले तीन सीजनों की तैयारी भी निर्माताओं ने शुरू कर दी है।
3 of 4
breathe
- फोटो : file photo
ब्रीद के दूसरे सीजन में पहले सीजन में पुलिस अफसर बने अमित साध ही कबीर सावंत का किरदार निभाते नजर आएंगे। सीरीज के निर्माता इस किरदार के कलेवर को यूंही बरकरार रखना चाहते हैं, जिसमें अमित ऐसे ही नए मामलों की छानबीन करेंगे और हर नए सीजन में निर्माता एक नए सितारे को परियोजना का हिस्सा बनाएंगे। ये सीरीज कुछ कुछ यशराज फिल्म्स की फिल्म सीरीज धूम की तरह आगे बढ़ रही है जिसमें पुलिस अफसर वही रहते हैं, अपराधी का चेहरा हर बार बदल जाता है। धूम सीरीज में अब तक जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान ये किरदार निभा चुके हैं।
ब्रीद सीरीज का पहला सीजन 2018 में रिलीज हुआ था जिसमें मशहूर अभिनेता आर माधवन कानून की गिरफ्त से बचने की कोशिश करते दिखे थे। पहले सीजन ने बहुत नाम कमाया और इसके निर्देशक, निर्माताओं और कलाकारों की खूब तारीफें हुईं। सीरीज के दूसरे सीजन में पुलिस के निशाने पर अभिषेक बच्चन का किरदार होगा। इस सीजन की बड़े पैमाने पर शूटिंग उत्तराखंड में भी हुई है।