फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vyjayanthimala: देवदास की ‘चंद्रमुखी’ बन छाईं वैजयंती माला, एकसाथ दो एक्टर्स के लिए धड़कता था अभिनेत्री का दिल

Sun, 13 Aug 2023 10:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 13 Aug 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
Vyjayanthimala Birthday special Know Unknown Facts about Actress love life and Filmy Career
वैजयंती माला - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में जब भी कामयाब अभिनेत्रियों की बात आती है तो उसमें  वैजयंती माला का नाम जरूर शुमार होता है।  वैजयंती माला ऐसी अभिनेत्री रही है, जिन्होंने साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड की जमीं पर भी अपनी सफलता का परचम बुलंद किया है। अभिनेत्री के लिए अगर सर्वगुण संपन्न शब्द का प्रयोग किया जाए तो यह गलत नहीं होगा क्योंकि वैजयंती माला अभिनय के साथ-साथ डांस में भी पारंगत थीं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर चलिए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Trending Videos
Vyjayanthimala Birthday special Know Unknown Facts about Actress love life and Filmy Career
वैजयंती माला - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री  वैजयंती माला आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्म 13 अगस्त, 1936 को  मद्रास में हुआ था। वैजयंती माला उस दौर की अकेली ऐसी अभिनेत्री रही हैं, जिनका जन्म भले ही दक्षिण में हुआ है, लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा पर राज किया है। अभिनेत्री फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनकी मां 1940 के दशक की फेमस तमिल एक्ट्रेस थीं। यही वजह थी कि वैजयंती माला ने छोटी उम्र में ही परफॉर्म करना शुरू कर दिया था।

Charu-Rajeev: चारू असोपा ने पूर्व पति राजीव सेन को विश किया बर्थडे, बेटी जियाना संग शेयर कीं तस्वीरें

Vyjayanthimala Birthday special Know Unknown Facts about Actress love life and Filmy Career
वैजयंती माला - फोटो : Twitter

वैजयंती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में ही कर दी थी। अभिनेत्री 'वड़कई' फिल्म में सबसे पहले नजर आई थीं। हिंदी फिल्मों में उनके करियर की शुरुआत 1951 में आई फिल्म 'बहार' से हुई थी।  आज भी फिल्म ‘देवदास’ में वैजयंती के चंद्रमुखी के किरदार को काफी सराहा जाता है। इसके लिए अभिनेत्री को फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। हालांकि, अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं।

Sridevi: पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का जन्मदिन मना रहा गूगल डूडल, जानें कैसा रहा चांदनी का फिल्मी सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
Vyjayanthimala Birthday special Know Unknown Facts about Actress love life and Filmy Career
वैजयंती माला और राज कपूर - फोटो : Instagram

वैजयंती माला का नाम हमेशा से दिलीप कुमार और राज कपूर के साथ जुड़ा है। वैजयंती माला ने कई फिल्मों में दिलीप कुमार के साथ काम किया है, जिसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। उसके बाद फिल्म ‘संगम’ में वैजयंती को राज कपूर के साथ काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म को करने के बाद अभिनेत्री राज कपूर से मोहब्बत करने लगी थीं।  दोनों के लिए वैजयंती के दिल में एक जैसी मोहब्बत थी। वह दोनों का सम्मान और दोनों से एक जैसा प्यार करती थीं। हालांकि, दोनों ही उनकी तकदीर में नहीं लिखे थे।

विज्ञापन
Vyjayanthimala Birthday special Know Unknown Facts about Actress love life and Filmy Career
वैजयंती माला और चमनलाल बाली - फोटो : Twitter

वैजयंती ने  राज कपूर के फैमिली डॉक्टर डॉ. चमन बाली से शादी की थी। कहा जाता है कि डॉ. चमन बाली पहले से ही शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे थे। 1986 में डॉ. चमन बाली का निधन हो गया था। इसके बाद अभिनेत्री ने खुद को अपने शौक तक सीमित कर लिया। अभिनेत्री ने कहा कि वह जब तक जिंदा  रहेंगी तब तक नाचती रहेंगी और जब तक वह नाचती रहेंगी तब तक वह जिंदा रहेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed