फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Google Doodle celebrates Sridevi birthday from inspiring Bollywood journey to mysterious death read

Sridevi: पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का जन्मदिन मना रहा गूगल डूडल, जानें कैसा रहा चांदनी का फिल्मी सफर

Sun, 13 Aug 2023 09:59 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 13 Aug 2023 09:59 AM IST
सार

आज यानी 13 अगस्त को गूगल डूडल हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार मानी जाने वाली दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का 60 वां जन्मदिन मना रहा है।

विज्ञापन
Google Doodle celebrates Sridevi birthday from inspiring Bollywood journey to mysterious death read
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज यानी 13 अगस्त को गूगल डूडल हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार मानी जाने वाली दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का 60 वां जन्मदिन मना रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर गुगल डूडल सिनेमा की चांदनी की सफलता और यात्रा का जश्न मना रहा है। अपने करियर के दौरान अभिनेत्री ने मिस्टर इंडिया, चालबाज, मॉम, इंग्लिश विंग्लिश जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी का पूरा नाम श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन था। उनका जन्म 13 अगस्त, 1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था। 

विज्ञापन

Google Doodle celebrates Sridevi birthday from inspiring Bollywood journey to mysterious death read
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की करियर की शुरुआत 
महज चार साल की उम्र में तमिल फिल्म 'कंधन करुणई' से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने नौ साल की उम्र में 'रानी मेरा नाम' से एक बाल कलाकार के रूप में बॉलीवुड में अपनी करियर की शुरुआत की। अपनी मेहनत और लगन के दम पर श्रीदेवी ने धीरे-धीरे खुद को फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर लिया। 19 साल की उम्र में अमोल पालेकर के साथ फिल्म 'सोलवा सावन' से उन्होंने एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Google Doodle celebrates Sridevi birthday from inspiring Bollywood journey to mysterious death read
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

16 फिल्मों में जीतेंद्र के साथ किया काम
जीतेंद्र के साथ आई फिल्म 'हिम्मतवाला' उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। उन्होंने जीतेंद्र के साथ 16 फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्म 'सदमा' ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। की सराहना मिली और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला।

विज्ञापन

Google Doodle celebrates Sridevi birthday from inspiring Bollywood journey to mysterious death read
श्रीदेवी

24 फरवरी साल 2018 में दुनिया को अलविदा गईं श्रीदेवी 
अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में लोहा मनवाने वाली श्रीदेवी 'मिस्टर इंडिया', 'नगीना' और 'चांदनी' जैसी हिट फिल्मों में नजर आई थीं। 15 साल के लंबे समय के बाद साल 2013 में आई फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से उन्होंने शानदार कमबैक किया। इसके बाद वह साल 2018 में आई  फिल्म ‘मॉम’ में नजर आई थीं। हालांकि,  उनके करियर का दुखद अंत हुआ। 24 फरवरी, 2018 को दुबई के जुमेरा एमिरेट्स टॉवर में उनकी मृत्यु हो गई। उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें होटल के कमरे के बाथटब में मृत पाया, जबकि पहले उनकी मृत्यु को कार्डियक अरेस्ट का मामला बताया गया था। बाद में 'आकस्मिक रूप से डूबना' बताया गया। श्रीदेवी की मौत आज भी एक बड़ा रहस्य बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Sridevi Birth Anniversary: बॉलीवुड की लेडी अमिताभ मानी जाती थीं श्रीदेवी, हीरो से ज्यादा चार्ज करती थीं फीस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed