तृषा कृष्णन दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह अक्सर तमिल,तेलुगु और मलयालम फिल्मों में नजर आती हैं। उन्हें तमिल फिल्म सामी, गिल्ली और तेलुगु फिल्म वर्षम से सफलता मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने साल 2010 में हिंदी फिल्म 'खट्टा मीठा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हाल में ही वह फिल्म 'लियो' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं।
Brinda: तृषा कृष्णन की आगामी वेब सीरीज 'बृंदा' पर आई बड़ी जानकारी, इस दिन से होगा शो का प्रीमियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:58 AM IST
सार
तृषा इन दिनों अपनी आगामी तेलुगु फिल्म 'विश्वम्भर' की शूटिंग व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह इन दिनों अपनी ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज 'बृंदा' को लेकर भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन