फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkumar Santoshi Warrant has been issued against by Producer Jhoolan Prasad Gupta cheque bounce case

Rajkumar Santoshi Warrant: फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी के खिलाफ वारंट जारी, चेक बाउंस का है मामला

Tue, 09 Jul 2024 08:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 09 Jul 2024 08:03 AM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म निर्माता झूलन प्रसाद ने राजकुमार संतोषी पर यह आरोप लगाया है, कि उन्होंने निर्माता के रुपये वापस नहीं किए हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Rajkumar Santoshi Warrant has been issued against by Producer Jhoolan Prasad Gupta cheque bounce case
निर्देशक राजकुमार संतोषी- झूलन प्रसाद गुप्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक और हिंदी फिल्मों के पटकथा लेखक ने 'घायल', 'अंदाज अपना अपना' और 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। उन्हीं में से एक 'दामिनी' भी है। राजकुमार संतोषी बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। क्योंकि उनके ऊपर उन्हीं की फिल्म 'दामिनी' का डायलॉग 'तारीख पर तारीख' फिट बैठता नजर आ रहा है। अब उन्हें कोर्ट की तारीखों और वारंट का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजकुमार संतोषी, जिनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसकी वजह से उन्हें बेहद नुकसान भी हुआ। अब संतोषी को इसी फिल्म के सह- निर्माता झूलन प्रसाद गुप्ता के चेक बाउंस के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, राजकुमार संतोषी अदालत द्वारा दी गई किसी भी तारीख पर कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए, जिसकी वजह से संतोषी के खिलाफ एक वारंट जारी किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिली जानकारी के हिसाब से 6 जुलाई 2024 को नई दिल्ली की साकेत जिला न्यायालय ने फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी के खिलाफ एक वारंट जारी किया है। निर्माता झूलन ने एनआइ की धारा 138 के तहत मामला दर्ज कराया था। राजकुमार संतोषी पर आरोप है कि उनका झूलन का दिया हुआ पूरे 1 करोड़ का चेक बाउंस हो गया है। संतोषी के भुगतान ना करने पर शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झूलन प्रसाद गुप्ता ने कहा, ''मैं राजकुमार संतोषी को एक बेहतरीन बॉलीवुड फिल्म निर्देशक के रूप में जानता था, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में मैं उनके बारे में नहीं जानता था। जब उसने पैसे मांगे तो मैं सोच भी नहीं सकता था, वह मेरे पैसे वापस नहीं लौटाएगा। सबसे बुरी बात यह थी कि उन्होंने मुझे जो चेक दिया था, वह बाउंस हो गया था, इसलिए भारतीय न्याय व्यवस्था पर विश्वास करते हुए मैं अदालत गया। क्योंकि राजकुमार संतोषी दी गई तारीखों पर कोर्ट में पेश नहीं हुए, इसलिए उनके खिलाफ ये समन और नोटिस जारी किया गया है। मुझे अदालत से न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है''
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झूलन प्रसाद गुप्ता ने यह भी कहा, ''हमारी कानूनी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी क्योंकि राजकुमार संतोषी ने 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की रकम ली है और अपनी हालिया फिल्म 'लाहौर 1947' के लिए भी उन्होंने 2 करोड़ रुपये लिए हैं। इस संबंध में हमारी तरफ से भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।''


कौन हैं झूलन प्रसाद गुप्ता
बता दें कि झूलन प्रसाद गुप्ता निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे- एक युद्ध' के सह निर्माता हैं। बिहार के गया के पंचानपुर के झूलन प्रसाद गुप्ता को फिल्मों का बहुत शौक था, यही वजह रही कि उन्होंने अपने जीवन में काफी संषर्ष करने के बाद सिनेमा की ओर अपना रुख किया। झूलन प्रसाद गुप्ता ने फिल्मों में बतौर जूनियर एक्टर छोटे किरदार भी निभाए हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ झूलन प्रसाद गुप्ता ने फिल्म प्रोजेक्ट 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' शुरू किया था, लेकिन किसी कारणवश यह पूरा नहीं हो पाया था और इसके बाद बतौर सह-निर्माता झूलन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'गांधी गोडसे-एक युद्ध' से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed