साउथ इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने फिल्मों से दौलत शोहरत तो खूब कमाई, लेकिन कभी अपनी सादगी नहीं भूले। ये सितारे अवॉर्ड समारोह हो या कोई इवेंट सादे कपड़ों में ही जाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो शो में चप्पल पहनकर चले गए थे। तो आइये जानते हैं इन सितारों के बारे में, जिन्हें किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन ये आज भी सादा जीवन जीना पसंद करते हैं।
South Stars: सादगी भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं ये साउथ सितारे, लिस्ट में कई मशहूर अभिनेताओं के नाम शामिल
विजय सेतुपति
विजय सेतुपति साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अभिनेता अभिनय के अलावा अपने साधारण पहनावे के लिए भी चर्चा में रहते हैं। विजय हाल ही में एक इवेंट में चप्पल पहनकर पहुंचे थे। अभिनेता का ये सादगी भरा अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मेरी क्रिसमस की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: 'जब सबकुछ सही चल रहा होता है तब...,' शाहरुख खान ने बेटे आर्यन की गिरफ्तारी को किया याद
रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत की गिनती भी इन सितारों में होती है। अभिनेता ने एक्टिंग करने से पहले बड़ा संघर्ष किया है, लेकिन आज उनका नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में शुमार है। इतनी दौलत होने के बावजूद भी उनमें जरा भी घमंड नहीं है, वो आज भी आम जीवन जीना पसंद करते हैं। उन्हें अक्सर फैंस के साथ बैठकर खाना खाते हुए भी देखा गया है।
सूर्या
सूर्या साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अभिनेता के अभिनय का हर कोई दीवाना है। इतनी दौलत शोहरत होने के बाद भी सूर्या जमीन से जुड़े इंसान हैं। अभिनेता भी साधारण जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। सूर्या को अक्सर इवेंट और अवॉर्ड समारोह में साधारण कपड़ों में देखा जाता है।
यह भी पढ़ें: Zeenat Aman: अपनी बायोपिक में इस अभिनेत्री को देखना चाहती हैं जीनत अमान, करण जौहर के शो में किया खुलासा
धनुष
धनुष ने साउथ फिल्मों में जितनी शोहरत कमाई है, उतना ही इनका नाम बॉलीवुड में भी है। महज कुछ हिंदी फिल्मों और लगातार सुपरहिट्स देने की वजह से आज वह पैन इंडिया स्टार हो गए हैं। फिल्मों के अलावा धनुष अपनी सादगी भरे अंदाज से फैंस का दिल जीतते हैं। अभिनेता के पास आज किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी वे साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं।