विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का ट्रेलर आज गुरुवार को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज मल्लिका शेरावत रहीं। मर्डर और प्यार के साइड इफेक्ट्स जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध मल्लिका, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। निर्माताओं ने मल्लिका की कास्टिंग को गुप्त रखा था। आज ट्रेलर रिलीज होने पर फिल्म में मल्लिका का होना प्रशंसकों के लिए एक सरप्राइज साबित हुआ।
2 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि मल्लिका, विक्की के परिवार की सदस्य की भूमिका में दिखाई देंगी। विक्की का किरदार राजकुमार राव ने निभाया है, वहीं विद्या के किरदार में तृप्ति नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में मल्लिका का किरदार अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म वेलकम जैसा ही होगा, जिसके लिए हर कोई उनका दीवाना होता है। ट्रेलर में विजय राज का किरदार भी उनके (मल्ल्किा शेरावत) प्यार में पागल दिखाई दिया, जिससे वेलकम के मजनू और उदय की यादें ताजा हो जाती हैं।
3 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
मल्लिका शेरावत के प्रशंसक उनकी इस आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में उन्हें देखकर प्रशंसक खुश और सरप्राइज भी हैं। इस फिल्म में मल्लिका कई सालों बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड के अलावा, उन्होंने हिस्स, टाइम रेडर्स और डर्टी पॉलिटिक्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।
4 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें नवविवाहित जोड़ा के रूप में विक्की (राजकुमार राव) और विद्या (तृप्ति डिमरी) को दिखाया गया है। एक रात, वे अपनी सुहागरात को फिल्माने का फैसला करते हैं। दुर्भाग्य से, उनकी सीडी चोरी हो जाती है। चोरी हुई सीडी की खोज के दौरान होने वाली घटनाओं से फिल्म आपका मनोरंजन करेगी।
5 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी, मल्लिका शेरावत के अलावा अर्चना पूरन सिंह, अर्चना पटेल, राकेश बेदी, मुकेश तिवारी, टिकू तलसानिया, मुबीन सौदागर और जसवंत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
Housefull 5: हाउसफुल 5 में नजर आएंगी पांच अभिनेत्रियां? लंदन में 45 दिनों तक होगी अक्षय की फिल्म की शूटिंग