फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV: टीवी में नेगेटिव भूमिका निभाकर खूब पॉपुलर हुईं ये हसीनाएं, आज भी करती हैं दर्शकों के दिलों पर राज

Sun, 06 Aug 2023 08:44 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 06 Aug 2023 08:44 AM IST
विज्ञापन
TV Celebs Made A Lot Of Headlines By Playing Villain Role Urvashi Dholakia Jennifer Winget Kamya Punjabi
टीवी सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर दिखाए जाने वाले ज्यादातर शोज फैमिली बेस्ड होते हैं। अब एक परिवार की कहानी में एक विलेन जरूर होता है। पिछले कई साल से टीवी सीरियल्स में विलेन का सारा जिम्मा एक्ट्रेस के ऊपर होता है। कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने विलेन की भूमिका निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। सीरियल्स बंद हो गए, लेकिन इनके किरदार अमर हो गए। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने नेगेटिव भूमिका अदा कर के टीवी पर राज किया था।

TV Celebs Made A Lot Of Headlines By Playing Villain Role Urvashi Dholakia Jennifer Winget Kamya Punjabi
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी ढोलकिया
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अभिनय को लेकर भी खूब जानी जाती हैं। उर्वशी आज भी लोगों के बीच ‘कोमोलिका’ की भूमिका को लेकर खूब लोकप्रियता बटोरती हैं। ‘कसौटी जिंदगी की’ शो में कोमोलिका की भूमिका निभाकर उर्वशी ढोलकिया ने सबका दिल जीत लिया था

TV Celebs Made A Lot Of Headlines By Playing Villain Role Urvashi Dholakia Jennifer Winget Kamya Punjabi
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

काम्या पंजाबी
छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री काम्या पंजाबी भी अक्सर नेगेटिव रोल में ही नजर आती हैं। काम्या अपने अभिनय से तो दर्शकों का दिल जीत ही चुकी है, लेकिन 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में फैंस ने उन्हें पॉजिटिव रोल में भी खूब पसंद किया था। काम्या आज भी डेली सोप में काफी सक्रिय हैं और अपने फैंस का मनोरंजन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Celebs Made A Lot Of Headlines By Playing Villain Role Urvashi Dholakia Jennifer Winget Kamya Punjabi
अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया

अनीता हसनंदानी 
अभिनेत्री अनीता हसनंदानी अपने बेटे के जन्म के बाद से ही टीवी पर कम सक्रिय रहती हैं। हालांकि, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। आपको बता दें कि यूं तो अनीता ने कई सारे टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें आज भी ‘ये है मोहब्बतें’ शो में अनीता शगुन की भूमिका के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
TV Celebs Made A Lot Of Headlines By Playing Villain Role Urvashi Dholakia Jennifer Winget Kamya Punjabi
जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट टीवी की दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। जेनिफर  टीवी गर्ल के नाम से मशहूर हैं, लेकिन ‘बेहद’ में जेनिफर ने ग्रे शेड रोल निभाया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। आज भी दर्शक अभिनेत्री को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। जेनिफर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed