Laila Majnu: छह साल बाद सिनेमाघरों में फिर आ रही ‘लैला मजनू’, कल से थिएटर्स में दिखेगी अधूरी प्रेम कहानी
साजिद अली निर्देशित फिल्म ‘लैला मजनू’ छह साल बाद फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म को शुक्रवार 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म जब साल 2018 में रिलीज हुई थी तब यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी, लेकिन ओटीटी पर रिलीज होने के बाद इसे खूब सराहनाएं मिली। इसकी लोकप्रियता देखते हुए निर्माताओं ने इसे फिर से रिलीज करने का फैसला लिया।
11 Years Chennai Express: दीपिका पादुकोण का कॉप यूनिवर्स में दिखेगा जलवा, 'मीनम्मा' से लेकर 'शक्ति शेट्टी'...
पिछले महीने 25 जुलाई को तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लैला मजनू’ के रिलीज की घोषणा आईनॉक्स श्रीनगर के इंस्टाग्राम हैंडल ने दी थी। हालांकि, उसमें इसके रिलीज की तारीख दो अगस्त बताई गई थी।
निर्माता इम्तियाज अली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी की ‘लैला मजनू’ देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले फिल्म को केवल कश्मीर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे पूरे देश में रिलीज किया जाएगा।
लॉन्च इवेंट के दौरान तृप्ति डिमरी ने बातचीत में कहा कि जब से फिल्म के दोबारा रिलीज की घोषणा की गई है। उनके पास हर जगह से लोगों के मैसेज आ रहे हैं। अभिनेत्री ने कहा, यह हम सभी के लिए विशेष पल है, छह साल हो गए फिल्म को। इसके दोबारा रिलीज होने की घोषणा के बाद से एक भी दिन ऐसा नहीं था, जब मुझे फिल्म को लेकर मैसेज नहीं आया हो। जब हमने इसकी घोषणा की थी कि कश्मीर में फिल्म रिलीज हो रही है, तब मेरे पास संदेश आने लगे कि यह लंदन में क्यो नहीं रिलीज हो रही, यह ऑस्ट्रेलिया में क्यों नहीं? मुंबई या दिल्ली में क्यों नहीं रिलीज हो रही है?’
Naga Chaitanya-Sobhita Age: कौन हैं नागा चैतन्य की होने वाली हमसफर शोभिता? दोनों की उम्र में कितना है अंतर, जानिए