{"_id":"66b204af47c527f1270ea883","slug":"these-bollywood-stars-make-big-name-in-bollywood-industry-nawazuddin-siddiqui-kartik-aaryan-disprj-2024-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Outsider Celebs: इन आउटसाइडर्स ने बॉलीवुड में जमाया सिक्का, इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में होती है गिनती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Outsider Celebs: इन आउटसाइडर्स ने बॉलीवुड में जमाया सिक्का, इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में होती है गिनती
Tue, 06 Aug 2024 04:43 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:43 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के आउटसाइडर सितारे।
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अक्सर नेपोटिज्म का आरोप लगता रहा है। कहा जाता है कि स्टार किड्स को ही निर्माता और निर्देशक सपोर्ट करते हैं, जिसकी वजह से आउटसाइडर को मौका नहीं मिल पाता। खैर, ये तो बात हुई आरोपों की, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर खुद को इंडस्ट्री में स्थापित किया है। अपने अभिनय कौशल की वजह से दर्शकों के भी पसंदीदा बने हैं। हालांकि, उन्हें भी कभी ना कभी नेपोटिज्म की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बावजूद इसके वह एक चमकते हुए सितारे की तरह फिल्म उद्योग में अपनी जगह बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ मल्होत्रा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का बॉलीवुड से कोई नाता नहीं था। उन्होंने इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर की तरह एंट्री ली थी। अपने अभिनय और कौशल के दम पर सिद्धार्थ ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और आलिया भट्ट भी नजर आए थे।
Subhash Ghai: सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को बताया बुरा अभिनेता, जानिए शाहरुख खान और अमिताभ के बारे में क्या कहा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : इंस्टाग्राम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी फिल्म जगत का एक बड़ा नाम हैं। उनकी पहचान ही उनकी अदाकारी से है। अपने अभिनय और कौशल के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपने नाम को ब्रांड बना लिया है। नवाजुद्दीन का भी फिल्म उद्योग से कोई नाता नहीं था। उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए और संघर्ष करते हुए खुद को एक शानदार अभिनेता के तौर पर स्थापित कर लिया।

तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
तापसी पन्नू
तापसी ने अपने अभिनय की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी। फिल्मों में आने से पहले वह मॉडलिंग किया करती थी। उन्होंने शुरुआती दौर में मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। तापसी ने हिंदी फिल्म उद्योग में साल 2010 में आई फिल्म ‘चश्मेबद्दूर’ से किया था।

ग्रीस में छुट्टियां मनातीं दिखीं कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन
अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। कृति का भी बॉलीवुड से कोई पहले से नाता नहीं था। उन्होंने बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया। बाद में उन्होंने अभिनय की शुरुआत साउथ की फिल्म ‘1:नेनोक्कडीने’ से किया था। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू भी थे। कृति ने बॉलीवुड में ‘हीरोपंती’ से डेब्यू किया। इसके बाद कृति ने अपने अभिनय के दम पर इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। अपने अब तक के करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं।