शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि परेश रावल की अदाकारी वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाई है। 31 अक्तूबर को रिलीज हुई यह फिल्म विवादों में भी रही। इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई लेकिन अदालत ने फौरन सुनवाई से इंकार कर दिया। आइए जानते हैं फिल्म ने नौवें दिन कितनी कमाई की है।
2 of 5
द ताज स्टोरी
- फोटो : यूट्यूब
नौवें दिन का कलेक्शन
जिस दिन फिल्म रिलीज हुई थी उस दिन इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन रविवार को इसने सबसे ज्यादा 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो गया था लेकिन वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ है। आज नौवें दिन इसने 1.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से फिल्म ने अब तक 13.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: अब घर बैठे देखें विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स', इस तारीख को ओटीटी पर होगी रिलीज
3 of 5
द ताज स्टोरी
- फोटो : यूट्यूब
इस फिल्म से मिल रही चुनौती
फिल्म 'द ताज स्टोरी' का बजट 25 करोड़ रुपये बताया जाता है। नौ दिनों में यह फिल्म सिर्फ 13.44 करोड़ रुपये कमा पाई है। वीकएंड के अलावा बाकी दिनों में फिल्म की कमाई काफी कम है। ऐसे में इसका बजट निकालना मुश्किल लग रहा है। अब इस फिल्म को शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'हक' से कड़ी चुनौती मिल रही है।
4 of 5
द ताज स्टोरी
- फोटो : यूट्यूब
'द ताज स्टोरी' की कहानी
'द ताज स्टोरी' की कहानी ताजमहल पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि आगरा के एक टूर एजेंट विष्णु दास (परेश रावल) पर्यटकों को ताजमहल की सैर कराते हैं। एक दिन वह ताजमहल को लेकर अदालत में याचिका दायर करते हैं। वह दावा करते हैं कि ताजमहल कोई मकबरा नहीं है बल्कि एक प्राचीन जगह है, जिसे हिंदू राजा ने बनवाया था।
5 of 5
द ताज स्टोरी
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
'द ताज स्टोरी' में परेश रावल के अलावा जाकिर हुसैन, बृजेंद्र काला, अमृता खानविलकर, नमित दास, शिशिर शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा और श्रीकांत वर्मा हैं। इस फिल्म के निर्माता सीए सुरेश झा हैं। इसका लेखन और निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है।