फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीवानगी: आठ साल का बच्चा है 'हप्पू सिंह' का सबसे बड़ा फैन, इस अंदाज में पापा से मांगी 'न्यौछावर'

Fri, 04 Jun 2021 03:23 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 04 Jun 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Yogesh Tripathi Aka Happu Singh Reveals about his biggest fan who is 8 years old
हप्पू सिंह और उनका सबसे बड़ा फैन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'हप्पू की उलटन पलटन' में हर किरदार की अलग ही फैन फॉलोइंग है। वहीं शो की जान यानी सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले किरदारों में से एक हैं 'हप्पू सिंह'। शो में 'हप्पू सिंह' का किरदार एक्टर योगेश त्रिपाठी निभा रहे हैं। इससे पहले वो 'भाभी जी घर पर है' में भी 'हप्पू सिंह' बन कर लोगों का खूब मनोरंजन कर चुके हैं। लोगों को हप्पू सिंह का किरदार इतना पसंद आया कि उनके नाम पर एक अलग शो बना दिया गया।  योगेश के चाहने वालों की लिस्ट ऐसे तो काफी लंबी है लेकिन एक आठ साल का बच्चा उनका सबसे बड़ा फैन है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हप्पू की हेयरस्टाइल से लेकर उनके बोलने के अंदाज तक हर चीज को पूरी तरह से कॉपी करता है। इस बच्चे के साथ योगेश का एक खास रिश्ता भी है। तो आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये 'छोटे हप्पू सिंह'।  

Yogesh Tripathi Aka Happu Singh Reveals about his biggest fan who is 8 years old
हप्पू सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी ने खुद अपने इस आठ साल के फैन के बारे में बताया है। ये कोई और नहीं बल्कि योगेश त्रिपाठी का बेटा दिशू त्रिपाठी ही है। योगेश त्रिपाठी ने 'हप्पू सिंह' के लुक में अपने बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम से साझा की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दिशू के बालों में तेल लगा है। वहीं उनकी हेरयस्टाल बिल्कुल अपने पापा की तरह है। लुक ही नहीं बल्कि दिशू के बोलने का स्टाइल जैसे 'न्यौछावर कर दो' भी अपने पिता की तरह ही है।

Yogesh Tripathi Aka Happu Singh Reveals about his biggest fan who is 8 years old
हप्पू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अपने बेटे को खुद की नकल उतारते देख योगेश बहुत खुश हो जाते हैं। जब दिशू उनके सामने 'नन्हा हप्पू' बनकर आए तो योगेश अपनी खुशी संभाल नहीं पा रहे थे और उनके लिए यह बेहद ही गर्व और खुशी का पल था। इस बारे में योगेश त्रिपाठी उर्फ दरोगा हप्पू सिंह कहते हैं कि 'यह मेरे लिये बेहद ही यादगार पल था। इससे पहले मैं कभी भी इतना खुश और हैरान नहीं हुआ। मेरे लिए इसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Yogesh Tripathi Aka Happu Singh Reveals about his biggest fan who is 8 years old
हप्पू सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हप्पू सिंह का कहना है- 'बच्चों की सबसे अच्छी बात होती है कि वे मासूम होते हैं और उनका मन साफ होता है। वो दिल से बात करते हैं जिसमें कोई मिलावट नहीं होती। दिशू को हप्पू सिंह की तरह तैयार होना अच्छा लगता है। वो अपनी शर्ट के अंदर कुशन रख लेता है, उसकी तरह बाल बनाकर और दरोगा बनकर पूरे घर में घूमता है। इस छोटे हप्पू के सामने तो बड़ा हप्पू भी फेल है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yogesh H.Tripathi (@yogesh.tripathi78)

विज्ञापन
Yogesh Tripathi Aka Happu Singh Reveals about his biggest fan who is 8 years old
योगेश त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

योगेश त्रिपाठी सोशल मीडिया पर भी जबदस्त एक्टिव रहते हैं। आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। साथ ही योगेश अपने परिवार को भी पूरा समय देेते हैं और अपनी पत्नी और बच्चे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। योगेश त्रिपाठी को 'भाभी जी घर पर है!' कॉमेडी शो से एक अलग ही पहचान मिली है। इस शो में उनकी कॉमेडी ने दर्शकों ने खूब हंसाया है। अब वह हप्पू की उलटन पलटन शो के माध्यम से लोगों को खूब हंसा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed