फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: 'मेरे साथ मारपीट करती थी निशा, आते थे सुसाइड के ख्याल', करण मेहरा ने लगाए आरोप

Fri, 04 Jun 2021 02:19 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 04 Jun 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
Nisha rawal used to beat me I start thinking about suicide Karan Mehra alleges
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram

टीवी जगत के चहेते कपल करण मेहरा और निशा रावल के अलग होने की खबर से लगभग सभी शॉक्ड कर दिया है। दोनों ने ही एक-दूसरे पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। दरअसल, कारण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद करण को पुलिस हिरासत में लिया गया। हालांकि, इसके बाद करण ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा और उन्हें जमानत मिल गई है। वहीं, निशा रावल ने मीडिया के सामने आकर भी अपने साथ हुई दर्दनाक कहानी को बयां किया है। इसी बीच एक बार फिर करण मेहरा के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अब करण ने निशा के व्यवहार पर कमेंट करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आ गया था जब उन्हें सुसाइड के ख्याल आने लगे थे। करण ने निशा को बेहद आक्रामक बताया है। उनका कहना है कि निशा उनके साथ मारपीट करती थीं। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि निशा हमेशा से गुस्सेबाज रही हैं। शुरुआत में निशा मेरे साथ मारपीट भी करती थी। उसको गुस्सा आता है तो वो हाथ पाव चलाती है। उसको समझ में नहीं आता है।

Nisha rawal used to beat me I start thinking about suicide Karan Mehra alleges
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram

करण ने कहा, ' निशा गुस्से में चीजें फेंकने और तोड़ने लगती है। मैं अक्सर सोचता रहा था कि आगे चलकर ये सब चीजें ठीक हो जाएंगी। काफी हद तक चीजें ठीक भी हुईं लेकिन बाद में फिर से वो सभी आदतें निशा में वापस आने लगीं। अभिनेता ने कहा कि वे काफी समय से पत्नी निशा के व्यवहार को बर्दाश्त कर रहे थे। इस दौरान एक वक्त भी ऐसा आया कि उन्हें सुसाइड के ख्याल तक आने लगे थे।'

Nisha rawal used to beat me I start thinking about suicide Karan Mehra alleges
एक्टर करण मेहरा और एक्ट्रेस निशा रावल - फोटो : Instagram
हाल ही में निशा रावल अपने घर के बाहर मीडिया से रूबरू हुई थीं। उस दौरान निशा के माथे पर चोट लगी साफ नजर आ रही थी और उन्होंने अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई थी। वहीं करण भी निशा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद बता रहे हैं। इसी बीच निशा ने करण पर एक और आरोप लगाया है। निशा का कहना है कि करण का किसी दूसरी लड़की से अफेयर है और यह बात उन्हें कुछ समय पहले पता चली है। अब करण ने इसका भी जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nisha rawal used to beat me I start thinking about suicide Karan Mehra alleges
Karan Mehra - फोटो : Instagram
वहीं, एक बातचीत के दौरान करण ने इन सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत कहानियां करारा दिया है। उन्होंने कहा, 'ये तो होना ही था अब मेरा नाम कई लोगों से जोड़ा जाएगा लेकिन यह सच नहीं है। मैंने निशा को धोखा नहीं दिया और मेरा किसी दूसरी लड़की से अफेयर भी नहीं है।' करण ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। एक बातचीत के दौरान करण ने बताया कि ऐसा क्या हुआ था दोनों की लड़ाई पुलिस थाने तक पहुंच गई। करण ने यह स्वीकार किया कि दोनों के रिश्ते में पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। करण ने बताया कि पिछले काफी समय से हम अलग होने की सोच रहे थे लेकिन बात पुलिस तक पहुंच जाएगी, इसका अंदाजा भी नहीं था।
विज्ञापन
Nisha rawal used to beat me I start thinking about suicide Karan Mehra alleges
Karan Mehra - फोटो : file photo

करण ने कहा हमारे बीच चीजों को सुझाने के लिए निशा के भाई रोहित सेठिया भी आए हुए थे। निशा और उनके भाई ने एक एलिमनी अमाउंट मांगा लेकिन वो इतना ज्यादा था कि मैं उसे नहीं दे सकता था। रात 10 बजे फिर हमारे बीच इसी को लेकर बात हुई। तब भी मैंने साफ कहा कि ये मैं नहीं कर सकता। उसके बाद जब मैं कमरे में गया तो निशा पीछे से आ गईं। मैं मां से बात कर रहा था और उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। जोर-जोर से चिल्लाई और मेरे ऊपर थूका, उसके बाद मैंने उनसे कमरे से बाहर जाने को कहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed