मनोरंजन जगत की दुनिया बाहर से जितनी खूबसूरत और चकाचौंध भरी लगती है लेकिन वास्तव में देखा जाए तो यह खोखली है। फिल्मी और टीवी सितारों के रिश्ते जितने जल्दी बनते दिखाई देते हैं उससे भी कहीं ज्यादा जल्दी टूटते नजर आते हैं। हालांकि आज भी ऐसी कई जोड़िया हैं जो रिश्तों की मिसाल आज भी पेश करती हैं वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जिनके लिए मानो रिश्ते बनाना और खत्म कर देना मात्र एक खिलौना समान हो। आए दिन फिल्मी और टीवी जगत से ब्रेकअप और तलाक की खबरें सुनने मिलती हैं। इसी बीच एक और स्टार टीवी कपल का रिश्ता टूटता नजर आ रहा है।
जी हां, ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। प्रियंका उधवानी जिन्होंने अक्षरा यानी हिना खान की देवरानी का किरदार निभाया था और उनके पति बने थे अंशुल पांडे। साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे और फिर एक साल बाद डेट करने लगे लेकिन अब प्रियंका और अंशुल का रिश्ता टूटने की खबरें आ रही हैं। रिश्ता तो टूटता नजर आ ही रहा है, साथ ही प्रियंका ने अंशुल पर धोखा देने के आरोप भी लगाए हैं, वहीं अंशुल पांडे ने इसे गलत करार दिया है।
2 of 5
प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि कैसे उनका रिश्ता खत्म हुआ। प्रियंका ने कहा, 'पिछले हफ्ते मैंने कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था और तेज बुखार था। अंशुल रात को 7 बजे घर से निकला और बोला कि कुछ ही घंटों में वापस आ जाएगा लेकिन वह अगली सुबह वापस आया। रातभर कहां था, इस बारे में मुझे उसकी इंस्टाग्राम स्टोरीज से पता चला। अंशुल एक लड़की के साथ था। बस उसके बाद ही मैंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।'
3 of 5
प्रियंका उधवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका उधवानी ने आगे बताया कि उन्हें कुछ लड़कियों के मैसेज आए थे जिनमें लिखा था कि कैसे अंशुल ने उन पर भी लाइन मारने की कोशिश की थी। 'उन लड़कियों ने मुझसे कहा कि उन्होंने मुझे इसलिए पहले नहीं बताया क्योंकि उन्हें लगा कि मैं और अंशुल साथ में खुश हैं।'
4 of 5
प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका उधवानी ने आगे बताया, 'यह काफी समय से चल रहा था। लेकिन अब मैं एक ऐसे स्टेज पर पहुंच गई थी जहां मुझे खुद के लिए स्टैंड लेना था। जब लोगों ने मुझे अंशुल के बारे में बताया तब मैंने उनका विश्वास नहीं किया। मैं प्यार में अंधी थी लेकिन अंशुल बहुत ही टॉक्सिक इंसान है और उसने मेरी जिंदगी में बहुत निगेटिविटी भर दी है। उससे अलग होकर अब मैं खुश हूं और आजाद महसूस कर रही हूं और ऐसे ही रहना चाहती हूं।'
5 of 5
प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अंशुल पांडे ने इस पूरे मामले पर कहा कि 'प्रियंका मुझ पर चीट करने का आरोप लगा रही है लेकिन यह गलत है। किसी को भी ऐसी बात कंफर्म करके ही बोलनी चाहिए इसलिए नहीं कि दूसरे को नीचा दिखाओ। प्रियंका जो कहना चाहे कह सकती हैं। वह इसके लिए फ्री हैं लेकिन मुझ पर धोखा देने का आरोप लगाना गलत है। प्रियंका को मेरे प्लान के बारे में पता था। मैंने उनसे आराम करने के लिए कहा था और वह उस दोस्त के बारे में भी जानती थीं, जिससे मिलने मैं जा रहा था।'