फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार के खिलाफ जाकर इस टीवी अभिनेत्री ने की शादी, वायरल हुईं वेडिंग फोटोज

Mon, 23 Dec 2019 04:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 23 Dec 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata hai fame Divya Bhatnagar married to Gagan aka Gabru Wedding Photos
दिव्या भटनागर और गगन - फोटो : सोशल मीडिया

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री दिव्या भटनागर के फैंस के लिए खुशखबरी है। दिव्या अपने ब्वॉयफ्रेंड गगन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। सोशल मीडिया पर दिव्या भटनागर की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस सोशल मीडिया पर ही दोनों को बधाई भी दे रहे हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata hai fame Divya Bhatnagar married to Gagan aka Gabru Wedding Photos
दिव्या भटनागर और गगन - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ान, जीत गई तो पिया मोरे और विष जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं  दिव्या भटनागर करीब पांच साल से गगन के साथ रिलेशनशिप में थीं। दिव्या और गगन ने मुंबई के एक गुरुद्वारे में एक दूसरे को अपनाया और जिंदगीभर एक दूसरे का साथ देने का वादा किया। इंडिया टुडे. कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी में कोई भी परिवार का शख्स शामिल नहीं हुआ।

Yeh Rishta Kya Kehlata hai fame Divya Bhatnagar married to Gagan aka Gabru Wedding Photos
दिव्या भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में दिव्या ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने शादी में सिर्फ कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया था। दिव्या ने कहा, 'सब कुछ अचानक हुआ। हम 5 साल से रिलेशनशिप में हैं और हमने कई आंधियां देखी हैं। लेकिन फिर भी हमें यह पता था कि हमें साथ रहना है।'


View this post on Instagram

WE DID ❤️❤️

A post shared by Divya Bhatnagar (@divyabhatnagarofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata hai fame Divya Bhatnagar married to Gagan aka Gabru Wedding Photos
divya bhatnagar

दिव्या ने आगे इंटरव्यू में कहा, 'गगन और मैंने कई समस्याएं झेलीं क्योंकि हमारे परिवार ने हमारे रिश्ते को मंजूरी नहीं दी है। जब भी हमने शादी करने का सोचा, हमारे सामने कोई न कोई समस्या आ गई। हमने 2015 में सगाई भी अपने परिवारवालों के बिना की थी।' दिव्या ने कहा कि शादी में परिजनों के न शामिल होने का दुख उन्हें हमेशा रहेगा।

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata hai fame Divya Bhatnagar married to Gagan aka Gabru Wedding Photos
divya bhatnagar

परिवार और शादी के बारे में दिव्या ने कहा, 'मेरी मां इस शादी के खिलाफ हैं क्योंकि हम दोनों अलग-अलग जाति के हैं। हमने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की। मैं और मेरी मां भी बहुत बुरे दौर से गुजरे जब 2017 में मेरे पिता का निधन हो गया। उसके बाद मैं इतना टूट गई थी कि मैं काम करने की स्थिति में नहीं थी और दिल्ली आ गई थी। बाद में अपनी जिंदगी को ट्रैक पर लाने के लिए मैं दोबारा मुंबई गई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed